2 शादियां छिपाकर की तीसरी शादी, 16 लाख के जेवर-नकदी लेकर उड़ी! कानपुर में पकड़ी गई 'लुटेरी दुल्हन'
कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप. पति के घर से 16 लाख के जेवर-नकदी ले जाने और 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार.
प्रवीण पांडे/कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी के नाम पर बड़े धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपनी दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने और पति के घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है. विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने पति के साथ मारपीट की और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
16 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार
पीड़ित विशाल विश्वकर्मा कारोबाही हैं विशाल ने प्रगति नाम की महिला से शादी की थी. आरोप है कि महिला ने अपनी दो पहले की शादियों की जानकारी छिपाई थी. शादी के बाद 18 जून को वह घर से 1 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई. फिर इसके बाद जब विशाल ने पत्नी के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी दो पूर्व शादियों का खुलासा हुआ. पीड़ित का दावा है कि दोनों शादियों के विवाह प्रमाणपत्र आर्य समाज मंदिर में दर्ज हैं.
20 लाख रुपये मांगने का भी आरोप
विशाल का आरोप है कि पत्नी की सच्चाई जानने के बाद वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचा. वहां सवाल करने पर पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की. पीड़ित के मुताबिक, उसकी सास ने भी कहा कि उनकी बेटी कई शादियां कर चुकी है. पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी सास ने कहा कि उसकी बेटी कई शादियां कर चुकी है, बताओ क्या कर लोगे.
पत्नी समेत 8 लोगों पर मुकदमा, 5 गिरफ्तार
विशाल की शिकायत पर बर्रा पुलिस ने पत्नी प्रगति, उसके माता-पिता और शादी कराने वाली मौसी समेत 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, वसूली और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
मथुरा में जीजा का शाही अंदाज, सालों को पहनाई 2 करोड़ के नोटों की माला; घुड़चढ़ी में मचा धमाल
ATS-NIA बनकर किया 12 घंटे 78 वर्षीय हकीम को डिजिटल अरेस्ट, RTGS कराने को कहा तो खुल गया राज!