यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने पहली लिस्ट में उतारे 3 उम्मीदवार, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपने तीन उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष राजा भैया कुंडा से चुनाव लड़ेंगे.
Jansatta Dal Loktantrik Candidate List: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव में अभी समय है लेकिन पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में कुंडा से राजा भैया के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहली सूची में तीन नेताओं को टिकट दिया है. पार्टी अध्यक्ष राजा भैया हमेशा की तरह कुंडा से चुनाव लड़ेंगे.
कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भैया
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहली लिस्ट में सबसे चर्चित नाम राजा भइया का है. पार्टी ने उन्हें प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. राजा भैया लंबे समय से कुंडा की राजनीति में सक्रिय हैं और इस सीट से उनकी मजबूत राजनीतिक पहचान रही है. इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए कुंडा से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. राजा भैया के लिए यह सीट सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि उनकी सियासी पहचान का अहम केंद्र भी है. 2027 के चुनाव में कुंडा सीट पर होने वाला मुकाबला खास नजरों में रहेगा.
बाबागंज से विनोद सरोज को मिला टिकट
पार्टी ने अपनी पहली सूची में बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज को उम्मीदवार बनाया है. बाबागंज भी प्रतापगढ़ जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में शामिल है. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने यहां से विनोद सरोज को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. पहली सूची में उनका नाम शामिल करके पार्टी ने इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. अब चुनावी तैयारी के दौरान विनोद सरोज के सामने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क मजबूत करने और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की चुनौती होगी.
विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को बनाया उम्मीदवार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को टिकट दिया है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में प्रतापगढ़ जिले की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. कुंडा से राजा भैया, बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल चुनाव लड़ेंगे. तीनों नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी शुरुआती रणनीति का संकेत दे दिया है. पार्टी की ओर से बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए हैं.
तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनावी तैयारी का संकेत
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहली सूची को उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी ने शुरुआत में ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इससे इन उम्मीदवारों को चुनाव से पहले अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी करने का समय मिलेगा. खास बात यह है कि तीनों सीटें प्रतापगढ़ जिले से जुड़ी हैं. राजा भैया का कुंडा से चुनाव लड़ना पहले से ही चर्चा का अहम विषय रहता है. अब विनोद सरोज और कुलदीप पटेल के नामों के ऐलान के बाद बाबागंज और विश्वनाथगंज सीटों पर भी चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. फिलहाल पहली सूची जारी करके पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है.