SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार: अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट से एक दिन पहले हरिद्वार पुलिस ने क्यों पकड़ा?

अंकिता भंडारी केस में चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें रंगदारी मामले में पकड़ा है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 25, 2026, 06:36 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 07:02 PM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. हरिद्वार पुलिस ने रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया. उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी केस में भी चर्चा में आई थीं. पिछले दिनों अंकिता भंडारी केस में सीबीआई उर्मिला से पूछताछ करने सहारनपुर पहुंची थी. 

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी ने की शिकायत  

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने हरिद्वार पुलिस से शिकायत की थी. पूर्व विधायक की बेटी ने उर्मिला सनावर पर 5 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. आरोप है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी. रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाया था. रानीपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सहारनपुर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया.

कौन हैं अभिनेत्री उर्मिला सनावर?  

उर्मिला सनावर सहारनपुर के गोविंद नगर में रहती हैं. वह टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो क्लिप जारी कर चर्चा में आ गई थी. उर्मिला ने खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताया था. उर्मिला ने एक रिकॉर्डिंग वायरल की थीं, इसमें वह अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी का जिक्र कर रही थीं. बीजेपी के एक बड़े नेता का भी वह नाम ले रही थीं.

सीबीआई ने नार्को टेस्ट के लिए भेजा था नोटिस  

सीबीआई पिछले दिनों उर्मिला से पूछताछ भी की. बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी सीबीआई ने घंटों पूछताछ की थी. अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने उर्मिला से आडियो ​संबंधी साक्ष्य भी एकत्रित किए थे. अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर ही सीबीआई ने नार्को टेस्ट कराने को कहा तो उर्मिला राजी हो गई थी. सीबीआई ने उन्हें नार्को टेस्ट के लिए नोटिस भी चस्पा किया था.

26 अक्टूबर को होना था टेस्ट  

कोर्ट ने उर्मिला को 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस दिया था. उर्मिला 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुई थीं. इसके बाद कोर्ट ने 26 अक्टूबर को नार्को टेस्ट की डेट तय की थी. एक दिन पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. अब पूरे मामले में एक बार फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है. साथ ही नार्को टेस्ट से एक दिन पहले गिरफ्तारी पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें ; अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आया बुलावा, फिर सहारनपुर पहुंची CBI

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES