SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘मॉन्स्टर जीप' पर स्टंट, बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग और भैंसा-बुग्गी रेस; गढ़मुक्तेश्वर में क्या हो रहा?

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मॉन्स्टर जीप पर स्टंट और फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है. भैंसा-बुग्गी रेस में पशु से मारपीट का वीडियो भी सामने आया, पुलिस जांच में जुटी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 17, 2026, 13:50 IST | Updated: Nov 17, 2026, 13:54 IST
Image Credit: Hapur Viral Video
Join

अभिषेक माथुर/हापुड़: उत्तर प्रदेश में गैंगवार और टशनबाज़ी के सीन आपने अब तक सिर्फ़ 'मिर्ज़ापुर' या किसी क्राइम वेब सीरीज़ में ही देखे होंगे.अगर रियल लाइफ में कानून की धज्जियां उड़ाती हुई फिल्मी डेरिंगबाज़ी और बीच सड़क पर दहशतगर्दी देखनी हो, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दो वीडियो पर गौर फरमाइए. जहां एक तरफ मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर सवार होकर हवा में असलहे लहराए जा रहे हैं और खुलेआम फायरिंग का भौकाल टाइट किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बेजुबान भैंसे पर डंडे बरसाते हुए बीच सड़क पर रेसिंग का तमाशा चल रहा है.

मॉन्स्टर जीप पर सवार होकर लहराए हथियार

वायरल वीडियो में रात के समय एक भारी-भरकम मॉडिफाइड ओपन जीप सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है. जीप में चौड़े टायर और नीचे नीली लाइटें लगी हैं.  इस दौरान गाड़ी पर सवार कुछ युवक हाथों में असलहे लेकर हवा में लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

भैंसा-बुग्गी की रेस में पशु पर बरसाए डंडे

टशनबाज़ी के इस खेल में सिर्फ़ जीप वाले ही नहीं, बल्कि भैंसा-बुग्गी वाले भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे. मेले में शामिल होने के लिए बीच सड़क पर भैंसा-बुग्गी की खतरनाक रेस लगाई गई. रेस के दौरान बुग्गी पर सवार युवक जीत के जुनून में बेजुबान भैंसे पर लगातार डंडे बरसा रहे हैं और उसे बेतहाशा दौड़ा रहे हैं. एक युवक तो बाकायदा बुग्गी के साथ-साथ सड़क पर दौड़ लगाता भी दिख रहा है. यानी रील और रौब के चक्कर में एक तरफ मॉडिफाइड गाड़ी और अवैध फायरिंग से कानून का मज़ाक बन रहा है, तो दूसरी तरफ बेजुबान पशुओं पर सरेआम अत्याचार हो रहा है.

शोरूम से डिलीवरी के बाद हाईवे पर टशन

वायरल वीडियो में मॉडिफाइड जीप की डिलीवरी का दृश्य भी दिखाई दे रहा है. इसमें 'एसएस मॉडिफाइड जीप' शोरूम से लाल कपड़ा हटाकर गाड़ी की डिलीवरी ली जा रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में लिखा है-'देने वाला खूब दे रहा है, तुम अपनी जलन बरकरार रखो।'इसके बाद दिन के उजाले में हाईवे पर ट्रैफिक के बीचों-बीच इस बिना नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली मॉडिफाइड जीप को दौड़ाकर टशन दिखाया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की वीडियो की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस पूरे मामले पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीओ के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह घटना मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की प्रतीत हो रही थी, लेकिन जांच में अब इसके हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित मेला मार्ग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इन वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले और खुलेआम भौकाल दिखाने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें दबोचने की कोशिश में जुट गई है. अब देखना यह होगा कि सड़क पर ''फिल्मी हीरो'' बनने वाले इन स्टंटबाज़ों का असली क्लाइमेक्स पुलिस की हवालात में कब और कैसे होता है!

यूपी चुनाव 2027: मेरठ की 7 सीटों पर किसका कितना दम? 2027 से पहले समझें पूरा चुनावी गणित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES