SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नया वाला iPhone है?.... बदमाशों ने युवती से पूछा, हां सुनते ही झपट ले गए, ग्रेटर नोएडा की घटना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास बाइक सवारों बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी युवती नया आईफोन 18 झपट ले गए.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 21, 2026, 08:56 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 08:58 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी युवती से नया iPhone 18 Pro झपट लिया. वारदात के दौरान बदमाशों ने पहले युवती से पूछा कि क्या यह नया वाला iPhone है. युवती के हां कहते ही बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए. खास बात यह है कि युवती ने यह iPhone 18 Pro तीन दिन पहले ही खरीदा था.

एक मूर्ति गोलचक्कर की घटना 
यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र में एक मूर्ति गोलचक्कर के पास हुई. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रहने वाली शुभी भंडारी सोमवार सुबह ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं. एक मूर्ति गोलचक्कर के पास उन्हें ई-रिक्शा का ऑनलाइन पेमेंट करना था. इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन निकाला.

बदमाशों ने पहले पूछा फिर झपट ले गए फोन 
पीड़िता के मुताबिक, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था. युवकों ने पहले उनसे पता पूछा और फिर मोबाइल की ओर देखते हुए सवाल किया कि क्या यह नया वाला iPhone है. शुभी ने जब हां कहा तो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और बाइक से फरार हो गए.

तीन दिन पहले ही खरीदा था फोन 
पीड़िता के पति साकेत गुप्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी ने iPhone 18 Pro सिर्फ तीन दिन पहले खरीदा था. वारदात के बाद परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है. उनका कहना है कि प्रमुख सड़कों पर सुबह के वक्त पुलिस की मौजूदगी कम दिखाई देती है. इससे इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
वहीं, बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता की ओर से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES