SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आजम खान को राहत नहीं: गाजियाबाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, ED करेगी पूछताछ

सपा नेता आजम खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जौहर यूनिवर्सिटी केस में ईडी ने आजम खान को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 01, 2026, 04:43 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 05:00 PM IST
Image Credit: Social Media
Join

सपा नेता आजम खान को ईडी ने रविवार को गाजियाबाद के PMLA कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट के आदेश के बाद आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल में भेजा जाएगा. सपा नेता आजम खान के अधिवक्ता दानिश अली भी इस दौरान मौजूद रहे. दानिश अली ने बताया कि गाजियाबाद में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने आजम खान को पेश किया गया.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया  

कोर्ट ने आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 13 नवंबर तक आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दानिश अली ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में दलील पेश की ईडी ने अनैतिक तरीके से आजम खान को हिरासत में लिया है. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया है. आजम खान को डासना जेल में रखा जाएगा. 

494 करोड़ का हिसाब न दे पाने का आरोप  

बता दें कि रामपुर में सपा नेता आजम खान ने साल 2006 में जौहर यूनिवर्सिटी शुरू की नींव रखी थी. साल 2012 में यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो गई. जौहर यूनिवर्सिटी का परिसर करीब 250 एकड़ में फैला है. वहीं, 2019 में जौहर ट्रस्ट के लिखाफ शिकायत दर्ज कराई गई. ईडी ने केस दर्ज जांच शुरू की. ट्रस्ट से जुड़े लोगों से ईडी ने पूछताछ की. 13 अक्टूबर को ईडी रामपुर जेल पहुंची और आजम खान से पूछताछ की. इसमें आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में खर्च हुए 494 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे पाए. इसके बाद ईडी ने केस दर्ज कर लिया.

जेल से बाहर आते ही हिरासत में लिया  

31 अक्टूबर को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को रामपुर जेल से बाहर आना था. शनिवार देर शाम को आजम खान जैसे ही रामपुर जेल से बाहर निकले ईडी ने उन्हें हिरसत में ले लिया और गाजियाबाद लेकर आई. रविवार को ईडी ने आजम खान को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रिहा कर दिया गया. वह रामपुर घर पहुंचे तो समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की. रिमांड की तिथि पूरी होने पर 13 नवंबर को आजम खान को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. 


(गाजियाबाद से वैभव शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; आजम खान की ED गिरफ्तारी के बाद रामपुर में लगे विवादित पोस्टर; लिखा-'एक-एक जुल्म का हिसाब होगा, जेल के ताले टूटेंगे'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES