App

गोंडा में दशहरे पर मातम: मूर्ति विसर्जन में 4 लोगों की डूबकर मौत, फतेहपुर में भी 3 की गई जान

गोंडा में दशहरे पर मूर्ति विसर्जन करने गए तीन युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने तीनों का शव बाहर निकाला. फतेहपुर में भी तीन की मौत हो गई.

गोंडा में दशहरे पर मातम: मूर्ति विसर्जन में 4 लोगों की डूबकर मौत, फतेहपुर में भी 3 की गई जान
Image Credit: File Photo

गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई है, जबकि धानेपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई है. चारों मृतकों के शव को बरामद करने के लिए मौके पर स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं. मौके पर तरबगंज और धानेपुर थाने की पुलिस फोर्स जुटी हुई है.

मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा 
तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर भैरमपुर बॉर्डर पर पहुआ सम्मय माता घोघरा घाट के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय अभिषेक तिवारी, 18 वर्षीय सुमित प्रजापति और 17 वर्षीय रामविलास प्रजापति तीनों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत करके सुमित प्रजापति का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी भी अभिषेक तिवारी और रामविलास प्रजापति का शव बरामद नहीं हुआ है. मौके पर गोताखोरों द्वारा पुलिस टीम की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से तलाश की जा रही है.

50 वर्षीय तुलाराम भी डूबे 
वहीं, धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसहवा घाट पर मंगलवार देर शाम 7 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 50 वर्षीय की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय तुलाराम शुक्ला निवासी शिवबक्श पुरवा बिहुरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव की दुर्गा प्रतिमा के साथ विसर्जन करने के लिए गए हुए थे, जहां पर विसर्जन के दौरान अचानक पैर फिसला और फिर नदी में डूब गए जिससे मौत हो गई है.

फतेहपुर में भी तीन की मौत
वहीं, फतेहपुर के खागा के बैजपुर मजरे कटोघन में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से तीन की मौत हो गई. दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया है. मृतकों की पहचान आदित्य, साजन और अभिमन्यु के रूप में हुई है. तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है.

सोनभद्र में विजयदशमी की खुशियां मातम में बदलीं
सोनभद्र में विजयदशमी पर रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर कार और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

बागपत में दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मासूम बच्चियों की जान ले ली. दोनों सगी बहनें भंडारे से भोजन ग्रहण कर वापस लौट रही थीं, तभी ईंटों से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में छह वर्षीय नाबिया और तीन वर्षीय एलिना की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More