SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4 साल की उम्र, 1 करोड़ कीमत: बृजभूषण शरण सिंह को तोहफे में मिला सिंध नस्ल का घोड़ा

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन से पहले सिंध नस्ल का घोड़ा उपहार में मिला है. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 27, 2026, 09:51 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:57 PM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

गोंडा के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगामी 8 जनवरी 2027 को जन्मदिन है, लेकिन उससे पहले बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर गिफ्ट मिलने शुरू हो गए हैं. आज मंगलवार को जुबेरगंज अयोध्या के रहने सरफराज अहमद ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास विश्नोहरपुर पहुंच करके लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत का एक सिंध नस्ल का घोड़ा गिफ्ट किया है.

पूर्व सांसद के अस्तबल में 8 घोड़े  

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने घोड़े पर बैठकर अलग-अलग लगभग 500 मीटर तक घुड़सवारी की है. बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में अब तक लगभग 8 घोड़े हो चुके हैं. इसमें ढाई करोड़ और 2 करोड़ रुपये तक के घोड़े भी शामिल है. गिफ्ट में मिले घोड़े और बृजभूषण शरण सिंह के घुड़सवारी को देखने के लिए भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी. बृजभूषण ने कहा कि दुगामा और कदमबाजी का घोड़ा हमको मिला है, जिसपर बैठकर आराम से चला जा सकता है.

जैसलमेर बाड़मेर का घोड़ा  

उन्होंने कहा कि मैं पहले खूब घुड़सवारी करता था, 5 से 6 घंटे बैठता था, अब कोशिश करूंगा कि बुढ़ापे में भी मैं घुड़सवारी करूं. वहीं गिफ्ट में घोड़ा देने वाले सरफराज अहमद ने कहा कि सिंध नस्ल का घोड़ा उनको बैठने के लिए गिफ्ट किया है. दुगमा चाल में यह चलता है. जैसलमेर बाड़मेर राजस्थान का घोड़ा है, यह लगभग साढ़े चार साल का घोड़ा है. 12 लाख रुपये से इस घोड़े की शुरुआत होती है.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोला हमला  

वहीं, कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पर हमला बोला है. बृज भूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस या कोई भी पार्टी हो उसको व्यापारियों के हित को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के पहले धरना-प्रदर्शन ना हो, तो इसमें क्या पहाड़ टूट पड़ेगा?. उन्होंने कहा कि दिवाली के दूसरे दिन सभी मार्केट बंद रहती है, उस धरना प्रदर्शन कर लीजिए.

पंजाब को नशा मुक्त करने के ऐलान पर दिया बयान  

पंजाब चुनाव से पहले नशा मुक्त के ऐलान को लेकर बृज भूषण भूषण सिंह ने कहा कि पंजाब ने देश को भगत सिंह दिए, उधम सिंह जैसे देशभक्त दिए. आज वहां नशा व्यापक स्तर पर फैल चुका है. गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशा मुक्त का ऐलान किया है, वहां की जनता भी चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है. अब राहुल गांधी के नेतृत्व में 100वां चुनाव भी हारेंगे. 

यह भी पढ़ें ; UP में PDA की लड़ाई होगी दिलचस्प: चंद्रशेखर ने अखिलेश की बढ़ा दी टेंशन, 2027 के लिए बिछाई बिसात
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES