SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्यार के लिए पिता का कत्ल: बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, इटावा में खूनी खेल

इटावा में बीते दिन एक व्यक्ति का शव घर के अंदर बक्से में मिला था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 26, 2026, 07:01 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 07:08 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

इटावा में बेटी ने प्यार के खातिर रिश्ते का ही खून कर दिया. जिस बेटी को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली. इटावा पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह है पूरा मामला  

इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले श्याम सुंदर कठेरिया का शव घर के अंदर बंद बक्से में मिला था. बताया गया कि इस मामले में मृतक की नाबालिग बेटी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. प्लानिंग के तहत नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी.

पांच महीने से चल रहा था प्रेम संबंध  

पुलिस ने सर्विलांस, एसओजी, फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया. एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की नाबालिग बेटी का करीब पांच महीने पहले अभिलाष नाम के युवक से संपर्क हुआ था. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. पिता इस रिश्ते का विरोध करते थे.

चाय में नींद की गोलियां  

पुलिस के अनुसार, पिता के विरोध और डांट-फटकार से नाराज होकर नाबालिग बेटी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. प्रेमी अभिलाष नींद की गोलियां लेकर आया और बेटी ने उन्हें चाय में मिलाकर पिता को पिला दिया. पिता के सो जाने के बाद उनके पैर रस्सी से बांधे गए. इसके बाद चाकू से गला काटने की कोशिश की गई. इसमें सफल नहीं होने पर सिलबट्टे से सिर और चेहरे पर वार कर उनकी हत्या कर दी गई.

तेज दुर्गंध से खुला राज  

वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कंबल में लपेटकर बक्से में छिपा दिया गया, ताकि मौका मिलने पर उसे ठिकाने लगाया जा सके, लेकिन घर में फैलती तेज दुर्गंध ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सिलबट्टा, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद करने की बात कही है. इटावा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बेटी नाबालिग थी, उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है. 

(इटावा से अन्नू चौरसिया की रिपोर्ट)


यह भी पढ़ें : 19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला: ब्लॉक प्रमुख समेत 8 दोषी करार, आजमगढ़ कोर्ट सुनाएगी सजा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES