SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

GOOD NEWS: यूपी के शिक्षकों को दिवाली से पहले मिला तोहफा, ऑफलाइन ट्रांसफर को मंजूरी

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने लंबे समय से चली आ रही माध्यमिक शिक्षकों की मांग को मुहर लगा दी है. दिवाली से पहले शिक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट को अपर मुख्य सचिव को भेज दी है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 04, 2026, 05:22 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 06:10 PM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

दिवाली से पहले यूपी के माध्यमिक शिक्षकों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 700 माध्यमिक शिक्षकों के ट्रांफसर की लिस्ट अपर मुख्य सचिव को भेज दी है. जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री के इस फैसले से माध्यमिक शिक्षकों में खुशी का माहौल है. शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का आभार जताया है.  

​मंत्री कोटे से 4 फीसदी शिक्षकों की ट्रांसफर की मांग कर रहे थे  

दरअसल, करीब एक साल से माध्यमिक शिक्षक आफलाइन ट्रांसफर की मांग कर रहे थे. शिक्षक संघ प्रत्येक रविवार को शिक्षा मंत्री गुलाब सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर मंत्री कोटे से 4 फीसदी शिक्षकों का आफलाइन ट्रांसफर की मांग कर रहे थे. बुधवार को शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से अंतिम बार मिलने संभल स्थित आवास पर पहुंचा था. शिक्षा मंत्री गुलाब सिंह ने शिक्षक संघ से मुलाकात के बाद आफलाइन ट्रांसफर की मांग पर मुहर लगा दी.

शिक्षक संघ ने गुलाब देवी से की मुलाकात  

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षक संघ से मुलाकात के बाद कहा कि अपर मुख्य सचिव अभी अवकाश पर हैं. उनको 700 माध्यमिक शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट भेज दी है. अपर मुख्य सचिव के आते ही ट्रांसफर लिस्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री से संस्तुति मिलने के बाद ट्रांसफर का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से आखिरी मुलाकात थी. एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफर लिस्ट जारी होने की संभावना है.

शिक्षकों में खुशी का माहौल  

चार फीसदी कोटे से आफलाइन ट्रांसफर की मांग शिक्षक पिछले एक साल से कर रहे थे. अब ट्रांसफर लिस्ट भेजे जाने पर शिक्षकों में खुशी का माहौल है. संभल स्थित शिक्षा मंत्री गुलाब सिंह के आवास पर पहुंचकर शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाई कर आभार जताया है. शिक्षकों का कहना है कि इस फैसले से शिक्षक कपल को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो पति और पत्नी दूर दूर के स्कूल में पढ़ा रहे हैं.  इसके बाद सीट खाली होने पर पति-पत्नी आसपास के स्कूलों में अपना तबादला करवा सकते हैं. ये शिकायत लंबे समय से चली आ रही है. 
 

(संभल से सुनील सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : दिवाली पर ODOP और सीएम युवा योजना से चमक रहे स्थानीय कारोबार, आत्मनिर्भर बनकर पपील और प्रिंसी ने पेश की नजीर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES