App

दिव्या मित्तल मीरजापुर की किस सीट से लड़ेंगी चुनाव? पूर्व आईएएस ने बढ़ाया चुनावी पारा, जानें कब खोलेंगी सियासी पत्ते

आईएएस पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या मित्तल मीरजापुर में भ्रमण कर रही हैं. दिव्या मित्तल 2027 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगी. वह मीरजापुर से ही चुनाव लड़ सकती हैं.

दिव्या मित्तल मीरजापुर की किस सीट से लड़ेंगी चुनाव? पूर्व आईएएस ने बढ़ाया चुनावी पारा, जानें कब खोलेंगी सियासी पत्ते
Image Credit: Z Creative (AI Image)

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मीरजापुर की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होती दिखाई दे रही है. पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गंगा आरती के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया, लेकिन वह किस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी, इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल पत्ते नहीं खोले.

किस सीट से चुनाव लड़ेंगी? नहीं खोल पत्ते 
गंगा आरती के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिव्या मित्तल ने कहा कि मीरजापुर जिले की सभी जनता ही उनका प्रचारक है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि उनके बयान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले का चुनावी पारा बढ़ा दिया है. दिव्या मित्तल की प्रशासनिक कार्यशैली और जिले में उनके कार्यकाल को लेकर पहले भी लोगों के बीच चर्चा रही है. अब उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है.

दिव्या मित्तल के अगले कदम पर नजर 
हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वह मीरजापुर जिले की किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उनके समर्थक और राजनीतिक विश्लेषक अब उनके अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं. उनके बयान के बाद यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या वह जल्द ही चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा करेंगी. 

पिछले दिनों बनाई थी अपनी पार्टी 
बता दें कि पिछले दिनों दिव्या मित्तल ने अपनी नई पार्टी बनाई थी. उनकी पार्टी का नाम जननीति भारतीय पार्टी है. उन्होंने मीरजापुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वह पिछले कई दिनों से मीरजापुर में डेरा डाले हैं. वह गांव गांव रामलीला मंचन देखने पहुंच रही हैं. बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में पहुंच रहे हैं. महिलाओं और बुजुर्गों से मिल रही हैं.

2013 बैच की आईएएस अफसर थीं 
दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रह चुकी हैं. दिव्या मित्तल प्रशासनिक सेवा के दौरान मीरजापुर और देवरिया समेत कई जिलों में अहम पदों पर रहीं. मीरजापुर के लहुरियादह गांव तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाने के काम को लेकर उनकी चर्चा होती रहती है. आईएएस पद से इस्तीफा देकर उन्होंने सियासत में उतरने का ऐलान किया था. वह 2027 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगी. हालां​कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More