)
यूपी बीजेपी ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. 28 जिलों में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की लिस्ट में पश्चिम क्षेत्र की 7, ब्रज क्षेत्र की 4, कानपुर क्षेत्र की 6, अवध क्षेत्र की 5, काशी क्षेत्र की 4 और गोरखपुर क्षेत्र की 1 महिला जिलाध्यक्ष शामिल हैं.
पश्चिम क्षेत्र से इनका मिली जिम्मेदारी
पश्चिम क्षेत्र में सहारनपुर महानगर की कमान सारिका गुप्ता को सौंपी गई है. वहीं, अजिता गुर्जर को मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कल्पना वर्मा को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मेरठ महानगर की जिम्मेदारी बबिता चौहान को सौंपी गई है. सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष, पूजा शर्मा को हापुड़ जिले की कमान मिली है. मोक्षिका शर्मा को संभल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
ब्रज क्षेत्र में किसको मिली कमान
इसके अलावा बृज क्षेत्र में मथुरा महानगर की कमान ममता भारद्वाज को सौंपी गई है. मंजू वर्मा को एटा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
कानपुर क्षेत्र में किसने बनाई जगह
कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर अध्यक्ष, प्रवेश शर्मा को झांसी जिलाध्यक्ष, प्रीति तिवारी को फर्रुखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर, शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अवध क्षेत्र की कमान किसको?
अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर का जिलाध्यक्ष, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. अशोका द्विवेदी को अयोध्या महानगर अध्यक्ष बनाया गया है.
काशी क्षेत्र की लिस्ट
काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर और सुनीता भारती को गोरखपुर क्षेत्र के लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
इन मोर्चों की पहले ही हो चुकी है घोषणा
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर महीने में ही पंकज चौधरी ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का ऐलान किया था. किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की भी टीम घोषित हो गई है. अब प्रदेश अध्यक्ष ने महिला ब्रिगेड का ऐलान कर दिया है. इसमें हर वर्ग को जगह दी गई है.
