SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

26 सीट देकर सपा ने कांग्रेस को दिखाई उसकी हैसियत? दानिश आजाद का गठबंधन पर तीखा हमला

सपा-कांग्रेस के बीच 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर चल रही चर्चा पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तंज कसा है. उन्होंने गठबंधन पर विकास का एजेंडा छोड़ सीटों की खींचतान में उलझने का आरोप लगाया.

Edited By Gunateet Ojha
Published: Nov 24, 2026, 23:11 IST | Updated: Nov 24, 2026, 23:15 IST
Join

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब भाजपा के निशाने पर है. यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दोनों दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का प्रस्ताव देकर उसकी राजनीतिक हैसियत बता दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां सीटों के लिए आपस में उलझी हैं.. लेकिन प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दों पर उनकी कोई चर्चा नहीं हो रही है.

26 सीटों का प्रस्ताव बना सियासी तंज

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है. दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने और अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने में जुटे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा ने कांग्रेस को केवल 26 सीटों का प्रस्ताव देकर उसकी सियासी हैसियत बता दी है. उनके मुताबिक दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातचीत से ज्यादा खींचतान दिखाई दे रही है.

मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो चुका है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता सीटों के बंटवारे में उलझे हैं और उनके पास प्रदेश के विकास को लेकर कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है.

'एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में जुटे हैं'

दानिश आजाद ने सपा-कांग्रेस के बीच जारी बातचीत पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में जुटे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के नेता अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के बजाय आपसी खींचतान में लगे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने विकास, रोजगार और दूसरे जरूरी मुद्दे होने चाहिए, लेकिन विपक्षी दलों की प्राथमिकता सीटों का बंटवारा बन गई है.

सपा के शासनकाल को लेकर भी साधा निशाना

मंत्री ने समाजवादी पार्टी के पुराने शासनकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में माफियाओं का आतंक था और महिलाएं-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा के शासनकाल को भूली नहीं है. दानिश आजाद के मुताबिक यही वजह है कि जनता ने सपा को सत्ता से बाहर किया.

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता एनडीए को समर्थन देगी और एक बार फिर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी.

2027 से पहले गठबंधन की खींचतान पर भाजपा का हमला

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत अभी जारी है. कांग्रेस ने अपनी पसंद की सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी है, जबकि सपा की ओर से 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने की बात सामने आई है. दोनों दलों के नेता बातचीत को सकारात्मक बता रहे हैं, लेकिन सीटों की संख्या और दावेदारी को लेकर सहमति बनना बाकी है.

दानिश आजाद अंसारी का बयान विपक्षी गठबंधन पर भाजपा के राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है. भाजपा लगातार यह सवाल उठा रही है कि जब सपा और कांग्रेस सीटों के बंटवारे पर ही सहमत नहीं हो पा रहे हैं तो चुनाव में दोनों के बीच तालमेल कैसे बनेगा.

यह भी पढ़ेंः दो बैठकें बेनतीजा.. सपा-कांग्रेस में सीटों पर नहीं बनी बात, 26 और 130 के बीच कैसे निकलेगा रास्ता?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

गुणातीत ओझा ज़ी न्यूज डिजिटल में एसोसिएट न्यूज एडिटर हैं. वर्तमान में ज़ी न्यूज डिजिटल के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल को लीड कर रहे हैं. वह दिसंबर 2021 में ज़ी न्यूज से जुड़े. देश-दुनिया और राजनीतिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इससे पहले एनडीटीवी डिजिटल, लाइव हिन्दुस्तान डिजिटल, लोकमत डिजिटल, जागरण डॉट कॉम, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, हिन्दुस्तान अखबार, दैनिक जागरण अखबार के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES