SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाईवे पर चलती बाइक पर रोमांस: महिला को आगे बैठाकर शर्मनाक हरकत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कौशांबी में पुलिस यातायात माह में ट्रैफिक उल्लंघन का शर्मनाक वीडियो वायरल हो गया. चलती बाइक पर कपल रोमांस करते दिख रहे हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 11, 2026, 05:36 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:56 PM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसके साथ रोमांस करता दिख रहा है. रोमांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

हाईवे पर चलती बाइक में रोमांस  

वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है. बाइक सवार दोनों हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे हैं और एक दूसरे से चिपककर रोमांस कर रहे हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है?. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि वह बाइक चालक का पता लगाने में जुट गए हैं.

वहीं, बस्ती में प्रेम प्रसंग का अंत?

बस्ती में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रेमिका के घर के सामने 25 वर्षीय युवक शिवकुमार की गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शिवकुमार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था, लेकिन परिजनों ने उसे मिलने से इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई.

शादी का विरोध कर रहे थे घर वाले  

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी की जिद और पारिवारिक विरोध को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले परशुरामपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था. मंगलवार को पुलिस ने युवक को थाने से छोड़ा था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर सामने आ गई. मृतक शिवकुमार ठाकुरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 
 

(कौशांबी से अली गुक्ता और बस्ती से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: हरदोई में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत 4 की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES