SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 जिलों के बदले गए DM: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई मंडलायुक्त का भी ट्रांसफर

यूपी के 5 जिलों के डीएम बदल गए हैं. साथ ही वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त का भी तबादला कर दिया गया है. कुल 16 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 16, 2026, 18:14 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:25 IST
Image Credit: File Photo
Join

IAS Transfer List: यूपी की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इसमें कई मंडलायुक्त भी बदले गए हैं. वाराणसी और कानपुर को नए मंडलायुक्त मिले हैं. चंदौली और गोंडा के जिलाधिकारी का भी बदल दिए गए हैं. जौनपुर को नया डीएम मिला है.

देखें ट्रांसफर लिस्ट

ट्रांसफर के मुताबिक, के विजयेंद्र पांडियल को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है. वह कानपुर के मंडलायुक्त थे. वहीं, वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. रविकुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. बलकार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है.

चंदौली और भदोही को मिले नए जिलाधिकारी

सौम्या अग्रवाल को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम ​लिमिटेड बनाया गया है. अनिल कुमार सिंह को भदोही का ​नया जिलाधिकारी बनाया गया है. शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, चंदौली के डीएम रहे चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है. अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राज्य परिषद रहे रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

गोंडा और जौनपुर के डीएम भी बदले गए

वहीं, गोंडा के डीएम रहीं प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है. इसके अलावा उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जौनपुर में डीएम रहे सैमुएल पॉल एल को अपर आयुकत एवं अपर निबंधक सहकारी समतियां बनाया गया है. मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है.

प्रवीण वर्मा बने शामली के डीएम

आलोक यादव को शामली के जिलाधिकारी थे, उन्हें विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है. प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

कौन हैं आईएएस विजयेंद्र पांडियन?

पूरे तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा आईएएस विजयेंद्र पांडियन की रही. उन्हें वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. अभी तक वह कानपुर के मंडलायुक्त थे. इससे पहले वह ​गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं. वह सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं. पांडियन बलिया और बलरामपुर के भी डीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. 

 

(मयूर शुक्ला की रिपोर्ट)

 

यह भी पढ़ें : कानपुर वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली से कानपुर के लिए चलेगी नई ट्रेन, रेलवे की बड़ी सौगात

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES