SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

48 विकास परियोजनाओं का तोहफा: सपा-कांग्रेस का अंधेरा अब नहीं लौटेगा, कानपुर में बोले सीएम योगी

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सीएम योगी ने कानपुर को 411 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं की सौगात दी. इस मौके पर सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 26, 2026, 07:07 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 12:50 PM IST
Image Credit: CM Yogi Kanpur Visit (File Photo)
Join

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार (26 अक्टूबर) को कानपुर दौरे पर है. वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बिठूर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में उन्होंने कानपुर नगर के विकास को नई गति दी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. ये कार्यक्रम बिठूर स्थित नानाराव पार्क में आयोजित हुआ.

सीएम योगी की जनसभा के कुछ मुख्य प्वाइंट्स

सपा ने राम मंदिर निर्माण में रोड़ा डाला-सीएम योगी
विपक्ष में बड़े मिया और छोटे मियां हैं-सीएम योगी
हम अयोध्या को त्रेतायुग की तरफ ले जाएंगे-सीएम योगी
विपक्ष ने माफियाओं को संरक्षण दिया-सीएम योगी
पहले किसान आत्महत्या को मजबूर थे-सीएम योगी
छोटे मियां के राज में डकैती डलती थी-सीएम योगी
माफिया जमीन पर कब्जा कर लेते थे-सीएम योगी
पहले तो पुलिस ही सुरक्षित नहीं थी-सीएम योगी
बड़े मियां को घुसपैठिए पसंद थे.-सीएम योगी
सपा ने युवाओं की नौकरियों में डकैती डाली-सीएम योगी
2017 से पहले गरीब भूखा मरता था--सीएम योगी
 

लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए. इन परियोजनाओं से कानपुर नगर के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.  

विधानसभा अध्यक्ष समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे.

बिठूर और बिल्हौर क्षेत्र पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे के दौरान बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर अहम कार्यक्रम आयोजित हुए. कुल 48 परियोजनाओं पर 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी. इनमें कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि कुछ का शिलान्यास किया जाएगाा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कानपुर दौरे से जिले के विकास को एक नई और तेज रफ्तार मिलने की पूरी उम्मीद है. बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में 411 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास क्षेत्र के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करेगा. साथ ही, महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण और विधानसभा अध्यक्ष समेत तमाम दिग्गजों की मौजूदगी यह साफ करती है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास और जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

लखनऊ: BJP प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियां तेज

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30-31 अक्टूबर को होगी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा की. कार्यसमिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बैठक को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

'200 सीट हक है हमारा...' लखनऊ में कांग्रेस के पोस्टरों से गरमाई सियासत, सपा पर सीट शेयरिंग का दबाव!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES