App

सीएम योगी गोरखपुर को देंगे बड़ा तोहफा: 491 करोड़ की लागत से बनेगी पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी गोरखपुर के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

सीएम योगी गोरखपुर को देंगे बड़ा तोहफा: 491 करोड़ की लागत से बनेगी पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी
Image Credit: AI Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (19 नवंबर) को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. वह 491 करोड़ की फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी सहित 621.05 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही उनके हाथों 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा.

सीएम योगी देंगे सौगात  

कैम्पियरगंज के भारीवैसी में आयोजित होने वाले शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का उपहार देंगे, उनमें सबसे अहम मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय’ (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) है. यह प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय होगा. 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) क्षेत्र में बनने वाले इस विश्वविद्यालय के निर्माण पर 491 करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी.

ये पाठ्यक्रम संचालित होंगे

इस विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी) और पीएचडी के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे. वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाना भी प्रस्तावित है.

कल्यानपुर के पास पंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा

गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ग्रामीण रोड कनेक्टिविटी, बाढ़ बचाव और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की सुरक्षा से जुड़ी, करीब 130 करोड़ की 15 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. इनमें 54.52 करोड़ रुपये की लागत वाली, रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मछलीगांव अलगटपुर तटबंध के किमी 18.20 के कलान नाले पर कल्यानपुर के पास पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य की परियोजना और 57.19 करोड़ रुपये की रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 10 पर ग्राम सिउरिया के पास पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य की परियोजना शामिल है.

पीपीगंज नगर पंचायत पुर्नगठन पेयजल योजना

लोकार्पण की 39 परियोजनाओं में भी अधिकतर कार्य ग्रामीण रोड कनेक्टिविटी और बाढ़ बचाव से संबंधित हैं. इसमें 17.38 करोड़ रुपये कराप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित गाहांसाड़ कोलिया तटबंध के ग्राम उत्तरासोत के समीप किमी 7.135 से 7.9 के मध्य कटाव निरोधक कार्य की परियोजना, 8.41 करोड़ की रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 9.60 से किमी 11.60 तक स्लोप पिचिंग कार्य की परियोजना और 6.56 करोड़ की राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बढ़या कोठा तटबंध के ग्राम तुर्कवलिया के समीप किमी 9.08 से 9.485 के मध्य कटाव निरोधक कार्य की परियोजना प्रमुख है. इसके अलावा 34.36 करोड़ के अमृत 2.0 के तहत पीपीगंज नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना पार्ट 1 और 26.06 करोड़ रुपये के पेयजल योजना पार्ट 2 का भी लोकार्पण होगा.

(गोरखपुर से नागेंद्र मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More