SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, NDA की बढ़ा दी टेंशन?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान यूपी चुनाव से पहले एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है. चिराग पासवान ने यूपी की सभी 403 सीटें पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 17, 2026, 22:06 IST | Updated: Nov 17, 2026, 22:09 IST
Image Credit: File Photo
Join

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरगर्मी तेज करने की ही तैयारियों के लिए हम लोग यहां आए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश इकाई ने इस बात को स्पष्ट किया है कि हम लोग यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. वह भी सभी 403 सीटों पर. इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने को कहा है.

यूपी में संगठन को मजबूत करेंगे

चिराग पासवान ने कहा कि अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर हम लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी की एक मजबूत पकड़ उत्तर प्रदेश में बनाएंगे. चिराग पासवान ने कहा कि आज विधिवत तरीके से पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया गया है. ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति को तैयार करने के लिए एक व्यवस्थित जगह हो. आज के आने का उद्देश्य खासतौर पर यही है.

घर-घर जाएगी लोजपा

चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी, फिलहाल गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, आने वाले समय में स्पष्ट होगा. चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के विचारों को घर-घर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं. पूरी ताकत सिर्फ पार्टी के संगठन, पार्टी की सोच को घर-घर लेकर जाने पर है. गठबंधन होगा, नहीं होगा, जब चुनाव नजदीक आने पर फैसला लिया जाएगा.

सपा-कांग्रेस ने दलितों को हाशिए पर रखा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सपा पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी (सपा) 'दमदार दलितों' की बात करती है, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि दलितों को वास्तव में सशक्त बनाने का काम राम विलास पासवान जैसे नेताओं ने किया था. एक ऐसा नेता जिसने दलित समुदाय को सही मायने में नेतृत्व प्रदान किया. अगर आप सपा और कांग्रेस के रवैये को देखें, तो यह साफ हो जाता है कि उन्होंने हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों को हाशिए पर रखा है.

बाबा साहेब बीमराव अंबेडकर की हार की वजह कांग्रेस

उन्होंने कहा कि अगर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की हार के लिए, या उनके जीवनकाल में उन्हें झेलने पड़े अपमान के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह सबसे पहले कांग्रेस है. फिर भी आज सपा उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बारे में सोच रही है. सच्चाई यह है कि इस देश के लोग खासकर उत्तर प्रदेश के लोग, अच्छी तरह जानते हैं कि दलितों को किसने सशक्त बनाया और किसने उन्हें अपनी आवाज दी? उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को उत्तर प्रदेश में न केवल अनुसूचित जाति के लोगों का, बल्कि आबादी के एक बहुत बड़े हिस्से का समर्थन मिलेगा."

(मयूर ​शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; करहल का किंग कौन? सपा के गढ़ में कमल खिलाने की तैयारी में BJP, क्या हिलेगा अखिलेश का सियासी किला?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES