चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में मचा हड़कंप
चौरी चौरा ट्रेन गोरखपुर की ओर जा रही थी, जैसे ही ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए.
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं है. बताया गया कि चौरी चौरा एक्सप्रेस गोरखपुर जा रही थी, जैसे ही ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना हुई. चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. यात्रियों में हड़कंप गया. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए रहे हैं.
ट्रेन चलते ही पटरी से उतरी
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर के अनवर गंज से चलकर चौरीचौरा तक जाती है. यह ट्रेन कानपुर के अनवर गंज से शाम करीब 4:40 बजे निकलती है और अगले दिन सुबह 6:10 बजे ट्रेन गंतव्य पर पहुंचती है. 552 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में तय करते हुए ट्रेन सफर पूरा करती है. बुधवार को ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी चार कोट पटरी से उतर गए.
लोको पायलट ने दी जानकारी
सूचना पर RPF, जीआरपी के साथ सिविल पुलिस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गई. प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर यात्रियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के पीछे की वजह तलाशने में जुट गए हैं. गनीमत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के एसी थर्ड के कोच बी-4, बी-5 और बी-6 पटरी से उतर गए. यात्रियों में हड़कंप मच गया. लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी.
ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा
आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद पटरे से उतरे कोच को दोबारा ट्रैक पर लाया गया. इसके बाद ट्रेन को आगे गंतव्य की ओर रवाना किया गया. हालांकि, कुछ देर प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर ट्रेनों का आवागमन बाधित था. बाद में सुचारु हो गया. रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: हरदोई में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत 4 की मौत