भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /रेखा आर्य-पप्पू गिरधारी विवाद में नया मोड़: सफेद खंभे-ऊंचे गुंबद और आलीशान स्विमिंग पूल... मंत्री के फार्म हाउस पर क्यों लगा ताला?

रेखा आर्य-पप्पू गिरधारी विवाद में नया मोड़: सफेद खंभे-ऊंचे गुंबद और आलीशान स्विमिंग पूल... मंत्री के फार्म हाउस पर क्यों लगा ताला?

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पप्पू गिरधारी विवाद मामले में फार्म हाउस की चर्चा तेज हो गई है. बरेली में 5 एकड़ में लग्जरी फार्म हाउस का निर्माण हो रहा है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 22, 2026, 07:25 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 09:14 PM IST
joinshare
रेखा आर्य-पप्पू गिरधारी विवाद में नया मोड़: सफेद खंभे-ऊंचे गुंबद और आलीशान स्विमिंग पूल... मंत्री के फार्म हाउस पर क्यों लगा ताला?
Image Credit: जी संवाददाता

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

उत्तराखंड की बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी से विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. रेखा आर्य की ओर से पप्पू गिरधारी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से पप्पू गिरधारी फरार चल रहे हैं. इसी बीच रेखा आर्य और पप्पू गिरधारी के फार्म हाउस का भी काम अब बंद हो चुका है. ये फार्म हाउस 5 एकड़ में बनाया जा रहा है. इसमें अभी तक 210 करोड़ रुपये लागत आ चुकी है. एसआईटी की जांच में पप्पू गिरधारी का ये महल भी शामिल रहेगा.

बरेली-सीतापुर हाईवे किनारे 5 एकड़ में बन रहा फार्म हाउस  

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य  का यहां अक्सर आना हुआ करता था. वह जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर में होने वाले आयोजनों में अक्सर शामिल हुआ करती थीं. यहीं आवास पर रुकती भी थीं. पप्पू गिरधारी जिले में लंबे समय से रियल एस्टेट का काम कर रहे हैं. बरेली-सीतापुर हाईवे पर बड़ा बाईपास के पास लालपुर गांव में करीब पांच एकड़ भूमि पर आलीशान फार्म हाउस का निर्माण शुरू कराया था. बताते हैं कि यह फार्म हाउस मंत्री रेखा आर्य  के लिए बनवाया गया. लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. यहां विशाल परिसर में एक बेहद आलीशान कोठी खड़ी है.

राजमहल जैसी तैयार हो रही हवेली  

सफेद खंभों, ऊंचे-ऊंचे गुंबदों और भव्य बालकनी के साथ बनी यह हवेली किसी भव्य राजमहल जैसी नजर आती है. पूरा निर्माण लाल पत्थरों और मार्बल से कराया जा रहा है. साथ ही यहां सुसज्जित एक भव्य मंदिर परिसर और एक विशाल स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है. इतना ही नहीं एक गेस्ट हाउस भी बनाया गया है. बताते हैं कि गेस्ट हाउस तैयार होने के बाद मंत्री शहर आने पर वहीं रुका करती थीं.

पति की पूर्व मैनेजर पर दर्ज कराई थी एफआईआर  

पप्पू गिरधारी और मंत्री रेखा आर्य में तनातनी होने लगी, जिसके बाद उनका शहर आना कम हो गया. इसके केंद्र में पप्पू की पूर्व मैनेजर कल्पना भी थी. साल 2024 में रेखा आर्य ने बारादरी थाने में कल्पना पर चोरी की प्राथमिकी कराई, मगर स्थानीय पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की. इस मामले में रेखा व पप्पू के बीच खटास बढ़ती गई. इस कारण फार्म हाउस का निर्माण रोक दिया गया है. वर्तमान में मौके पर स्विमिंग पूल सूखा पड़ा है, फर्श और बाउंड्रीवाल का अधूरा काम बिखरा पड़ा है. यह आलीशान संपत्ति अब निर्माणाधीन व देखरेख न होने के कारण खराब होने लगी है.

कैबिनेट मंत्री के प्रति कांग्रेस ने दिखाई हमदर्दी  

रेखा आर्य के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हमदर्दी दिखाने शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की हमदर्दी रेखा आर्य के साथ है, उनका कहना है कि जिस तरह से पूरा मामला आया है और एक महिला बाल विकास मंत्री होकर फूट-फूट कर रो रही हैं, आखिर इस पूरे मामले की सही तरीके से जांच क्यों नहीं हो रही?. उन्होंने कहा कि भाजपा ने रेखा आर्य को अकेला छोड़ दिया है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की पूरी हमदर्दी है. कांग्रेस पार्टी रेखा आर्य के साथ खड़ी है, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रेखा आर्य पर सवाल भी दगा है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आखिर इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है तो इस पूरे मामले को लेकर ईडी सामने क्यों नहीं आ रही है?.

(बरेली से अजय कश्यप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; अब आगे क्या?

Add Zee News as a Preferred Source