App

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू ईको वैन, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Bulandshahr Car Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक वैन पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और मासूम बच्ची शामिल है. बताया जा रहा है कि परिवार कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया.

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू ईको वैन, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Bulandshahr Car Accident/ मोहित गोमत: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक वैन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि, तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. यह हादसा नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास हुआ है.

सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि वैन सवार कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन दर्शन के लिए जा रहा थे, तभी ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल हैं. घायलों में 25 वर्षीय ललिता, 10 वर्षीय बबीता और 8 वर्षीय प्रगति शामिल हैं. हादसा होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर राहगीरों का हुजूम जमा हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला.

प्राथमिक उपचार के बाद घायल हायर सेंटर रेफर 
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी डिबाई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि यह परिवार कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा अंतर्गत ग्राम दहेली बुजुर्ग का रहने वाला था. हादसे के वक्त ईको वैन में आठ लोग सवार थे. सभी एक ही परिवार के थे. ललिता ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.

सड़क हादसे में किशोर की दर्दनाक मौत
उधर, उन्नाव के नवीन मंडी के पीछे भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इब्राहिम बाग निवासी किशोर दूध देकर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो