UGC न आया था, न आएगा: बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा, राहुल गांधी पर भी बरसे
बागपत पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यूजीसी की चिंता छोड़ दीजिए. लागू नहीं होने देंगे.
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. बागपत पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दबदबा था दबदबा है और दबदबा रहेगा. वहीं, यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया. पूर्व सांसद ने कहा कि यूजीसी न आया था और न आएगा, इसलिए इसकी चिंता छोड़ दीजिए.
राहुल गांधी पर हमला बोला
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कि ये अकरोच पकरोच आए हैं और ये आए नहीं हैं, ये विदेश से भेजे गए हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विदेश से फंड आता है, ये छुट्टी के दिन आंदोलन करते हैं. वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि मैं जब देश की दुर्दशा को देखता हूं तो सबसे ज्यादा कांग्रेस के युवा नेता को कोसता हूं. 55 साल के हो गए हैं, लेकिन समझदारी नहीं है. अगर वे विपक्ष की अच्छे से भूमिका निभाते तो देश और अधिक प्रगति करता.
1952 में बाबा कांग्रेस से विधायक थे
पूर्व सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष विपक्ष की कल्पना की गई है, लेकिन विपक्ष का नेता तो ऐसा हो गया, जैसे बंदर नाच रहा हो, मुझे दुख होता है, क्योंकि मेरे बाबा 1952 कांग्रेस से विधायक थे, ये मेरे बाबा की पार्टी है, मैं उस पार्टी में नही हूं, लेकिन मेरे बाबा की पार्टी है तो साहनुभूति रखता हूं, लेकिन जब बंदर बाबा को देखता हूं तो दुख होता है. आपको बता दें कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बागपत के सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित स्वाभिमान महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे.
शुरुआत से ही कर रहे विरोध
बता दें कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह यूजीसी के नए नियमों का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं. वह अक्सर इन नए नियमों का विरोध करते रहते हैं. वह सरकार से इन नियमों को वापस लेने की मांग पहले भी करते रहे हैं. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मानना है कि यूजीसी के नए कानून समाज को बांटने का काम कर रहा है. यूजीसी के विरोध में कई बड़े नेता विरोध में आ चुके हैं.
सीएम योगी का कल गोंडा दौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ कल सोमवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे. वह मनकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौरा विधानसभा की तेजपुर स्थित सिंगार घाट के पास आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सीएम योगी की जनसभा में किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसको लेकर डीएम, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है. वह गोंडा के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
यह भी पढ़ें : आजम खान की ED गिरफ्तारी के बाद रामपुर में लगे विवादित पोस्टर; लिखा-'एक-एक जुल्म का हिसाब होगा, जेल के ताले टूटेंगे'