SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आधी रात कालाबाजारी का खेल: 'सिंघम' अवतार में पहुंचे BJP विधायक. रंगे हाथ पकड़ गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

महोबा में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. गोदाम प्रभारी को विधायक ने कालाबाजारी करते पकड़ा था.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 22, 2026, 08:18 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:22 AM IST
Join

महोबा, राजेंद्र तिवारी: महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से बीजेपी के दबंग विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने चिरपरिचित 'सिंघम' अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं. सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार और किसान विरोधी हरकतों पर लगाम कसने के लिए मशहूर विधायक का नया कारनामा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बार उनते निशाने पर आए हैं सरकारी बीज गोदाम के वे कर्मचारी, जो गरीब किसानों के हक पर डाका डालकर रात के अंधेरे में बीज की कालाबाजारी कर रहे थे.

रात के अंधेरे में रंगे हाथों पकड़ा भ्रष्टाचार
यह पूरा मामला चरखारी में बने सरकारी बीज गोदाम का है. बीजेपी विधायक को पता चला था कि गरीबों और किसानों के लिए आया चना का बीज रात के सन्नाटे में चुपके से कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा है. खबर मिलते ही विधायक बिना किसी तामझाम के सीधे मौके पर पहुंच गए. जब बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे और वहां का नजारा देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. गोदाम से चना की करीब 100 बोरियां एक लोडर में लादकर ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़िए: 403 सीटें और 5 बड़े चेहरे: यूपी जीतने के लिए BJP का चुनावी मास्टरप्लान तैयार

बीज गोदाम प्रभारी सरेआम थप्पड़ जड़े
जब विधायक ने तुरंत संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की, तो पता चला कि ऐसी किसी खेप को बाहर भेजने का कोई सरकारी आदेश ही नहीं दिया गया था. भ्रष्टाचार को अपनी आंखों के सामने होता देख विधायक बृजभूषण राजपूत अपना आपा खो बैठे. उन्होंने मौके पर मौजूद बीज गोदाम प्रभारी सोनू यादव को सरेआम थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके के भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है.

'गरीबों का हक मारने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
इस घटना के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत ने बताया कि गरीब किसानों के हक की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके से गोदाम प्रभारी सोनू यादव और एक चपरासी को पकड़ा गया है. दोनों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.

विवादों और सुर्खियों से पुराना नाता
चरखारी विधायक पहली बार सुर्खियों में नहीं आए. कभी जल शक्ति मंत्री से सीधी भिड़ंत तो कभी जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों की क्लास लगाना, उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है. हाल ही में फसल बीमा सर्वे के नाम पर अवैध वसूली करने वाले बीमा कर्मियों को महिलाओं की चूड़ियां और पेटीकोट पहनाकर गांव में घुमाने का उनका फरमान भी खूब चर्चा में रहा था. थप्पड़कांड के बाद एक बार फिर पूरे बुंदेलखंड में विधायक के इस तेवर की ही चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़िए: चुनाव से पहले फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से किए सवाल, नए नाम जोड़ने के आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES