SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी चुनाव: सियासी बिगुल बजने से पहले पहले 6 करोड़ से ज्यादा वोटरों पर BJP का एकमुश्त फोकस, लखनऊ में महिला मोर्चा का महामंथन

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी संगठन ने महिला मोर्चा को सक्रिय कर दिया है. इस सिलसिले में हुई इस कार्यशाला में आठ राज्यों से आई महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया. ये विस्तारक प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रवास कर महिलाओं से संपर्क करने के साथ पार्टी का आधार मजबूत करेंगी.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 20, 2026, 13:30 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:32 IST
Image Credit: (@BJPMahilaMorcha)
Join

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में आधी आबादी को अपने पाले में लाकर भारतीय जनता पार्टी की जीत की हैट्रिक लगाने के लिए यूपी में बीजेपी की महिला मोर्चा टीम भी मिशन मोड में उतर गई है. महिला मोर्चा की इस कार्यशाला में चुनावी रोडमैप बनने की खबरें आ रही हैं. महिला मोर्चा की आज एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में महिला विस्तारकों को भी बुलाया गया था. चुनावी लिहाज से अहम इस वर्कशॉप में बिहार, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने शिरकत की. 

इस कार्यशाला का मुख्य मकसद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा की तैयारियों को मजबूत करना है. पार्टी चाहती है कि महिला मोर्चा के पदाधिकारी चुनाव से पहले अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझें. इसके लिए वरिष्ठ नेता उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

यूपी में जीत के लिए BJP की नई रणनीति

प्रवासी विस्तारक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर 7 दिनों तक पहले चरण का प्रवास करेंगी. इस मौके पर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए.

दिग्गजों ने दिए टिप्स

इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, यूपी की सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी भी मौजूद रहीं. सभी नेताओं ने आधी आबादी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लाने और 2027 के विधानसभा चुनावों में पहले से बड़ी जीत मिलने का भरोसा जताया. इस दौरान संगठन के कामकाज को बेहतर बनाने और चुनाव के दौरान महिला मोर्चा की भूमिका को प्रभावी करने पर जोर दिया गया.

मिशन और महिला विस्तारक

बीजेपी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला पदाधिकारियों और 'महिला विस्तारकों' की तैनाती कर रही है ताकि हर घर और महिला मतदाता तक सीधा संवाद हो सके.

यू6 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाताओं पर एकमुश्त फोकस

महिला मोर्चा की विस्तारक और कार्यकर्ता गांवों और घरों में जाकर ग्रामीण महिला मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगी. अपने प्रवास में वो राज्य की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कदमों की जानकारी साझा करेंगी.

यूपी में हाल ही में नई वोटर लिस्ट सामने आई है. इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 13.58 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 6.20 करोड़ महिलाएं हैं. अब इन्हीं 6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को अपने पाले में करके बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक की नींव रखना चाहती है.

गौरतलब है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अप्रैल में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में इस बार 18.84 लाख से अधिक मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है.

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची में कुल 13,58,68,905 मतदाता हैं. इनमें 7,38,58,510 पुरुष, 6,20,06,353 महिलाएं और 4,042 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं. 

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर है. पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने या विवरण में सुधार के लिए क्रमशः फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के जरिए आवेदन कर सकते हैं. दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा. अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES