SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाराबंकी में MLA के रवैये ने खींचा सबका ध्यान: अखिलेश भी खड़े होकर करते हैं सम्मान, सपा विधायक ने छोड़ी कुर्सी

बाराबंकी में दिशा की बैठक में सपा विधायक सुरेश यादव के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद का सम्मान न करने का आरोप लगा है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 03, 2026, 07:48 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 10:11 PM IST
Image Credit: Social Media
Join

राजनीति में सम्मान के अपने मायने होते हैं और जब बात अपने ही दल के वरिष्ठ नेता की हो तो शिष्टाचार की अपेक्षा और बढ़ जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिशा की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी है. अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के सम्मान में जहां बैठक में मौजूद सांसद, एमएलसी, विधायक और अधिकारी अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए. वहीं, समाजवादी पार्टी के सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव अपनी कुर्सी पर ही बैठे रहे. अब उनका यही अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह है पूरा मामला  

दरअसल, जिले के डीआरडीए सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक चल रही थी. बैठक में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव, गौरव रावत, दिनेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक राजरानी रावत समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद बैठक में पहुंचे. उनके सभागार में प्रवेश करते ही लगभग सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मान में खड़े हो गए, लेकिन सदर विधायक सुरेश यादव अपनी कुर्सी से नहीं उठे.

अखिलेश भी करते हैं सम्मान  

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इसलिए भी चर्चा तेज है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सार्वजनिक कार्यक्रमों में सांसद अवधेश प्रसाद को विशेष सम्मान देते नजर आते हैं. उनके सम्मान में अखिलेश यादव के खड़े होने की तस्वीरें और वीडियो भी राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस वरिष्ठ नेता का इतना सम्मान करते हों, उसी नेता के सामने पार्टी के एक विधायक का कुर्सी पर बैठे रहना कई सवाल खड़े कर रहा है.

सुरेश यादव के व्यवहार को लेकर चर्चा  

दिशा की बैठक का यह नजारा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसे सामान्य शिष्टाचार से लेकर राजनीतिक संदेश तक के नजरिये से देख रहे हैं. हालांकि विधायक सुरेश यादव की ओर से इस व्यवहार को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल बैठक के विकास कार्यों से ज्यादा इस अनोखे नजारे की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है.

कौन हैं सपा विधायक सुरेश यादव?  

बता दें कि सुरेश यादव यूपी के बाराबंकी के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. सुरेश यादव अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. 2024 में उनका एक विवादित बयान खूब वायरल हुआ था. उन्होंने बीजेपी को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ बताया था. इसके लेकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे.

(बाराबंकी से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : मायावती की दस भुजाएं, हाथों में संविधान और शिक्षा… बांदा की इस होर्डिंग ने खींचा सबका ध्यान! प्रशासन ने हटवाई
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES