SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मौत का सफर! एक शव लेकर निकले थे, पांच की अर्थी उठी! बाराबंकी में एंबुलेंस हादसे में पांच की गई जान

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 21, 2026, 09:59 IST | Updated: Nov 21, 2026, 10:05 IST
Image Credit: Barabanki Accident
Join

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सुबेहा थाना क्षेत्र में 53.3 किलोमीटर के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस जयपुर से एक व्यक्ति का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी.

मृतकों में परिवार के सदस्य और दोनों चालक शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस (RJ 14 PF 8529) ने सड़क किनारे खड़े पिकअप (UP 78 JT 6480) में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एंबुलेंस में शव के साथ परिवार के सदस्य और ड्राइवर था. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन किसी की जान नहीं बचाई जा सकी.

हादसे में पश्चिम बंगाल के कोच बिहार निवासी अमिनूर हक (40) पुत्र अब्दुल हुसैन, रुपिक (50) पुत्र अब्दुल रहमान, राजस्थान के अलवर निवासी हरिओम (33) पुत्र जयसिंह, जयपुर निवासी मकबूल खान (62) पुत्र शुभान और एंबुलेंस चालक आलम की मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.


चलती ट्रेन में कहां से आया पत्थर? यात्री के सिर में गंभीर चोट, टिकट-पर्स गायब; सैफई रेफर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES