App

राजा भैया के कुंडा के बाद अब बांदा की कथा की चर्चा: BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी करा रहे कथा, इंद्रेश उपाध्याय के मंच पर जुटेंगे दिग्गज

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर राजा भैया के कुंडा में आयोजित बागेश्वर बाबा की कथा ने खूब सुर्खियां बंटोरीं. अब बांदा में बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी कथा करवा रहे हैं.

राजा भैया के कुंडा के बाद अब बांदा की कथा की चर्चा: BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी करा रहे कथा, इंद्रेश उपाध्याय के मंच पर जुटेंगे दिग्गज
Image Credit: File Photo

उत्तर प्रदेश में इस समय सियासत की धार्मिक कथाओं का दौर चल रहा है, जहां पूर्वांचल में कुंडा विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा पूरी ही हुई थी कि अब बुंदेलखंड के भाजपा के बाहुबली विधायक प्रकाश द्विवेदी प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी की कथा करने जा रहे हैं. हजारों की संख्या में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हाथी घोड़े के साथ शहर में कलश यात्रा निकाली गई. जगह-जगह पर कलश यात्रा का स्वागत हुआ है.

बुंदेलखंड में लगेगा ब्राह्मण नेताओं जमावड़ा  

जहां कुंडा में कथा के दौरान देश के कट्टर हिंदू वक्ताओं के साथ-साथ बाहुबली क्षत्रिय समाज के बड़े नेताओं का समागम देखा गया था तो वहीं बुंदेलखंड में बाहुबली विधायक प्रकाश द्विवेदी की कथा में ब्राह्मणों के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने वाला है. आयोजको की मानें तो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जितेन प्रसाद, श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा नेता हरीश द्विवेदी, शलभमणि त्रिपाठी, बाहुबली पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, महेश शर्मा, सुब्रत पाठक समेत भाजपा के बड़े नेता इस मंच पर पहुंचेंगे.

बांदा में इंद्रेश उपाध्याय की कथा

फिलहाल विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जिस तरह से धार्मिक आयोजन कथाओं के आयोजन के माध्यम से नेता आप लोगों से सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं कहीं ना कहीं यह कथाएं अपना वर्चस्व और बाहुबली दिखाने का प्रतीक बनती जा रही हैं. बांदा में इंद्रेश उपाध्याय की यह पहली कथा है, जिसमें आकलन किया जा रहा है कि लगभग पांच दिवसीय इस कथा में चार लाख से अधिक श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचेंगे.

कौन हैं बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी

बता दें कि प्रकाश द्विवेदी वर्तमान में बांदा की सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनका जन्म 1978 में बांदा जिले के खुरहंड गांव में हुआ था. प्रकाश द्विवेदी झांसी के अत्रिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक (बी.ए.) की पढ़ाई की है. साथ ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से भी शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने 2017 में पहली बार बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा को 32,828 मतों से हराया था. 2022 के चुनाव में सपा प्रत्याशी मंजुला विवेक सिंह को हराकर विधायक बने थे.

(बांदा से अतुल मिश्रा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More