SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुलडोजर कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, पूर्व चेयरमैन अमित राणा समेत कई पर FIR

बागपत के बड़ौत में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई में बाधा डालने और अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में पूर्व चेयरमैन अमित राणा, गौरव जैन समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 26, 2026, 11:55 IST | Updated: Nov 26, 2026, 12:01 IST
Image Credit: Baghpat News
Join

कुलदीप चौहान/बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और बीजेपी के देहात मंडल प्रभारी अमित राणा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अमित राणा, गौरव जैन समेत कई लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम को धमकी दी गई और सरकारी काम में बाधा डाली गई.

क्या है आरोप?

जानकारी के मुताबिक, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सराय रोड पर स्थित कथित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए विकास प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम में बाधा डाली. आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकियां भी दी गईं.

पूर्व चेयरमैन अमित राणा, गौरव जैन समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पूर्व चेयरमैन अमित राणा, गौरव जैन समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बड़ौत में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और उसका विरोध चर्चा में है.

पढ़िए दूसरी खबर......

यमुना प्राधिकरण का मथुरा में चला बुलडोजर, 27 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

यमुना प्राधिकरण ने मथुरा में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने मांट तहसील के तीन गांवों में व्यापक अभियान चलाकर करीब 9 हेक्टेयर (90 हजार वर्ग मीटर) जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. इस दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया. मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 करोड़ रुपये बताई गई है.

बुधवार को हुई कारवाई

प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार मीणा के निर्देश पर की गई. अभियान के दौरान ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और सौर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.  इस दौरान प्राधिकरण के भूलेख और प्रोजेक्ट विभाग की टीम के साथ स्थानीय राजस्व एवं प्रवर्तन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम शिवौतार सिंह, अभिषेक शाही, हरी प्रताप सिंह और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के साथ तहसीलदार मनीष सिंह ने किया.

टीम ने अवैध निर्माणों को हटाकर संबंधित जमीन को कब्जामुक्त कराया

प्राधिकरण के मुताबिक, कार्रवाई की गई जमीन यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है. यहां प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं का विकास प्रस्तावित है. ऐसे में अवैध कॉलोनियों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना इन परियोजनाओं के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यमुना प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्राधिकरण की ओर से ऐसे निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है.


दिल्ली में डी कंपनी के शूटर नसीम दुर्रानी का साथी अमन गाजी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES