SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या: एनकाउंटर में आरोपों के दोनों पैरों में लगी गोली, घर पर चला योगी का बुलडोजर

बाराबंकी में 11 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई. इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया. उसके शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 09, 2026, 09:43 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 09:56 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद सोमवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही.

5 नवंबर की घटना  

बता दें कि 5 नवंबर की रात गांव से 11 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी. बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था. पुलिस ने मुकदमा दर्जकर डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पांच टीमों को तलाश में लगाया था. इस दौरान बालिका का शव गांव के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था. घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं.

दोनों पैरों में लगी गोली  

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान ग्राम पोखरा के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ रायबरेली के शिवगढ़ थाने में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं. कोतवाली प्रभारी अनिल पाण्डेय ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की पुष्टि की.

एनकाउंटर में गिरफ्तार  

कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी उत्तम सिंह को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है. उसके घर को बुलडोज कर दिया गया है.

दो किशोरियों का शव पेड़ से लटका मिला

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में दो किशोरियों का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान किरन और नैना के रूप में हुई है. दोनों दोस्त थीं. साथ ही आती जाती थीं. घर वाले उनकी दोस्ती पर एतराज जताते थे. हालांकि, दोनों ने आत्महत्या की या हत्या ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए 3 भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES