SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ED पर आरोप... ओवैसी पर तंज, जेल से निकलते ही आजम खान का छलका दर्द, AMU-BHU को लेकर कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रिहा होने के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने यूनिवर्सिटी पर एक्शन से लेकर चुनाव आयोग समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 20, 2026, 08:57 IST | Updated: Nov 20, 2026, 09:08 IST
Image Credit: ZEE Creative
Join

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा होने के बाद यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. रिहाई के बाद आजम खान ने पहली बार खुलकर बात की. इस दौरान आजम खान ने ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी से लेकर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उन्होंने अपनी राय रखी. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

यूनिवर्सिटी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भावुक होते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी बनाना मेरा इतना बड़ा गुनाह हो गया? अब मैं सोच रहा हूं कि मुकदमा वापस ले लूं और अधिकारियों से कहूं कि बुलडोजर लेकर आएं और इस यूनिवर्सिटी को गिरा दें, ताकि दुनिया देख सके कि एक मुसलमान द्वारा बनाए गए विश्वविद्यालय का अंजाम क्या होता है?

आजम के ED पर गंभीर आरोप

आगे आजम खान ने कहा कि अगर सर सैयद के समय ED, CBI और इनकम टैक्स विभाग होते, तो AMU या BHU जैसे विश्वविद्यालय कभी नहीं बन पाते. इसके अलावा, उन्होंने ED के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए. सपा नेता आजम खान ने कहा कि ED के अधिकारियो ने पूछताछ के दौरान उनके साथ बदसलूकी की. इतना ही नहीं उन्होंने मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. आजम खान ने कहा कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

यूनिवर्सिटी पर क्या बोले आजम?

उन्होंने खाने को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें जो खाना दिया गया, उसे जानवर भी नहीं खा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता है कि यूनिवर्सिटी बनाने के लिए उन्हें गिरफ्तार होना पड़ेगा. आजम खान ने कहा कि यूनिवर्सिटी बनाने के लिए उन्हें गिरफ्तार होना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके M. Tech करने वाले बेटे को भी जेल जाना पड़ेगा, तो वह पढ़ाई छोड़कर अनपढ़ रहना और रिक्शा चलाना पसंद करते हैं.

चुनाव आयोग पर क्या कहा ?

वहीं, आजम खान ने संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि संवैधानिक संस्थानों को अपनी साख का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी सोचना चाहिए कि दुनिया में उसकी छवि कैसी बन रही है. साथ ही AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के यूपी दौरे को लेकर कहा कि दाढ़ी रखने और मौलाना होने के मुद्दे पर कहा कि सिर्फ दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधु नहीं हो जाता.

ओवैसी पर भी कसा है तंज

उन्होंने आगे कहा कि मौलाना बनने के लिए मौलवियत की डिग्री और फतवा देने के लिए मुफ्ती की डिग्री जरूरी होती है. उन्होंने खुद को बैरिस्टर बताते हुए कहा कि वह मौलाना नहीं हैं. वहीं आजम खान ने कहा उनका शुक्रगुजार हूं. उनका घर महज चार कदम की दूरी पर था और फोन के जरिए उनकी पत्नी का हालचाल भी ले सकते थे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह दुआ नहीं, बल्कि उनके दुश्मनों के लिए दवा थी.

(इनपुटः 2C असाइनमेंट )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES