SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर एक बार फिर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत अतीक की 14 बेनामी प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 26, 2026, 02:12 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 02:19 PM IST
Image Credit: Prayagraj Police Gangster Act Action
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य और बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के भीटी इलाके में स्थित अतीक की 14 बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर लिया है.  लगभग 11 बीघे में फैली इस अचल संपत्ति की बाजारू कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है.

करीबी मदनलाल के नाम दर्ज करवा रखी थी जमीन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि माफिया अतीक अहमद ने अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित काले धन से यह संपत्ति खरीदी थी. कार्रवाई से बचने के लिए उसने राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन अपने बेहद करीबी मदनलाल भारतीय के नाम पर दर्ज करा रखी थी.  प्रयागराज पुलिस की गहन जांच के दौरान यह प्रॉपर्टी अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के रूप में चिन्हित हुई, जिसको विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश पारित किया था.

14 अलग-अलग आराजी में दर्ज है 11 बीघे जमीन

माफिया की कुर्क हुई यह बेनामी संपत्ति 14 अलग अलग आराजी में दर्ज है. लगभग 11 बीघे की यह संपत्ति की अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी गई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई, नोटिस बोर्ड लगाया और वैधानिक कुर्काी की प्रक्रिया पूरी की.

1 अरब 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति से जुड़ा है मामला

बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी को चिन्हित किया था. जिसको गैंगस्टर एक्ट के तहत कमिश्नरेट कोर्ट ने कुर्क करने का आदेश पारित किया था. जिसमें 14 अराजी प्रॉपर्टी को लेकर विधिक प्रक्रिया लंबित रहने के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई थी. जिसको पुलिस ने दोबारा गैंगस्टर के तहत कुर्क किया है.अधिकारियों के मुताबिक माफिया और उसके अवैध साम्राज्य के खिलाफ यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी. 

लखनऊ में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 3 की मौत, 1 घायल

श्रद्धा दुबे ने जेल में मुलाकातियों की लिस्ट से करीबियों को किया बाहर, सिर्फ पिता और परिजनों के नाम शामिल; बैरक में मांगनी पड़ी मदद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES