SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुलेटप्रूफ जैकेट और पैरों में बेड़ियां... तिहाड़ जेल से लाए गए लॉरेंस गैंग के दो शूटर, अंकित बालियान हत्याकांड में कोर्ट में पेश

अंकित बालियान हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटरों को शामली कोर्ट में पेश किया गया. एनकाउंटर के डर से दोनों शूटर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आए.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 16, 2026, 16:27 IST | Updated: Nov 16, 2026, 16:43 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

शामली में हरियाणा सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ अब जेल में बंद गैंगस्टर में भी नजर आ रहा है. अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी दो शूटरों को सोमवार को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और बेड़ियों में जकड़े हुए भारी पुलिस बल की सुरक्षा में कैराना कोर्ट पहुंचे. यहां दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शामली लाया गया. पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. दोनों लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर हैं.

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी हैं

बता दें कि बीती 26 अगस्त की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौट रहे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. वारदात के पांच दिन बाद 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या की साजिश में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के अलावा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया था.

कोर्ट से पुलिस ने मांगा था रिमांड

पिछले महीने तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कराया था. शामली पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश के मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत से रिमांड लिया था. इसके बाद दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था. इस पर अदालत ने सोमवार को दोनों को पेश करने के आदेश दिए थे.

फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई गई थी

3 नवंबर को दोनों शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई थी. उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने और बेड़ियां लगाकर लाने की मांग की थी. इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बंदी रक्षक वाहन से तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया. इस दौरान दिल्ली पुलिस, शामली पुलिस और कैराना पुलिस के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे.

(शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : आजम खान को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 दिन के लिए भेजा डासना जेल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES