SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आठ साल का इंतजार खत्म; AMU वीमेंस कॉलेज में अनम रियाज बनीं छात्रसंघ अध्यक्ष

AMU वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में आठ साल बाद नई टीम चुनी गई. अनम रियाज अध्यक्ष, आयशा खान उपाध्यक्ष और मरियम जान सचिव निर्वाचित हुईं। 2554 छात्राओं ने मतदान किया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 06, 2026, 10:12 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:16 AM IST
Image Credit: AMU Womens College Election
Join

मनीष शर्मा/अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में भी 8 साल बाद छात्रसंघ की रौनक लौट आई है. गुरुवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना में नई टीम का ऐलान हो गया है. रात करीब 2 बजे निर्वाचन अधिकारी नाजिया हसन ने नतीजे घोषित किए, तो विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

अध्यक्ष - अनम रियाज
उपाध्यक्ष - आयशा खान
सचिव - मरियम जान

इसके अलावा कैबिनेट के 8 पदों पर भी छात्राओं ने जीत दर्ज की.

अध्यक्ष पद - अनम रियाज की जीत

अध्यक्ष पद पर बीए ऑनर्स की छात्रा अनम रियाज ने 806 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आयशा जमाल को 171 वोटों से हराया. आयशा जमाल को 635 वोट मिले.

बाकी उम्मीदवार 

तमन्ना मुजफ्फर - 532 वोट
तहूरा शकील - 265 वोट
मरियम नाज - 151 वोट
रुकैया खान - 133 वोट

आयशा खान बनीं उपाध्यक्ष, मरियम जान को सचिव की जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष पद - आयशा खान की बड़ी जीत
उपाध्यक्ष पद पर बीएससी ऑनर्स की छात्रा आयशा खान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
आयशा खान - 1090 वोट (विजेता)
शमा फातमा - 580 वोट
मरियम फातिमा - 512 वोट
सानिया सिराज - 328 वोट
आयशा ने शमा को 510 वोटों के बड़े अंतर से हराया

सचिव पद - मरियम जान को मिली जिम्मेदारी

सचिव पद पर बीए ऑनर्स की छात्रा मरियम जान ने 862 वोट हासिल किए।
उन्होंने सानिया खान को 178 वोटों से हराया। सानिया को 684 वोट मिले।
बाकी उम्मीदवार -
रोकैया खातून - 485 वोट
जायनब - 368 वोट
जोया रहमान - 125 वोट

कैबिनेट के आठ पदों पर इन छात्राओं ने दर्ज की जीत

वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की कैबिनेट के 8 पदों पर भी कड़ा मुकाबला हुआ. इसमें जुवेरिया रहमान ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए.

निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को मिले वोट इस प्रकार हैं

जुवेरिया रहमान-1485
अमीना खानम-1445
हिबा मनाल-1325
सबीहा-1251
जकिया मुर्तजा-1124
खुशबू परवीन-1118
मेहविश-1081
फातिमा हसन-1079

कैबिनेट के अन्य प्रत्याशियों को मिले इतने वोट

सरिका शर्मा-949, समन सैयद - 822, शाहीन अफरोज - 768, आकिफा अंजुम - 755, अर्चना कुमारी - 702, दीपिका यादव - 665, कोहिना राजपूत - 625, अनुष्का शर्मा - 538, शिवानी कुमारी - 462 वोट.

4080 में से 2554 छात्राओं ने किया मतदान

वीमेंस कॉलेज में कुल 4080 छात्राएं वोटर थीं. इनमें से 2554 छात्राओं ने वोट डाला. यानी करीब 62.6% मतदान हुआ.

अध्यक्ष पद: 2522 वैध, 32 अवैध
उपाध्यक्ष पद: 2510 वैध, 44 अवैध
सचिव पद: 2524 वैध, 30 अवैध

8 साल बाद क्यों है खास?

AMU में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चला था. इस आंदोलन में वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

8 साल बाद चुनाव होने से छात्राओं में जबरदस्त उत्साह था. मतदान के बाद कॉलेज परिसर में ही मतगणना कराई गई और देर रात नतीजे आए.

अब नई टीम के साथ वीमेंस कॉलेज की छात्र राजनीति में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है.सबसे बड़ी बात इस बार मेन AMUSU में भी पहली बार कोई महिला टॉप पद पर जीती है, तो वीमेंस कॉलेज और मेन यूनियन-दोनों में महिलाओं की आवाज और मजबूत होगी.

AMU छात्रसंघ चुनाव परिणाम: नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नसरा नईम ने रचा इतिहास; बनीं यूनिवर्सिटी की पहली महिला उपाध्यक्ष

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES