AMU छात्रसंघ चुनाव परिणाम: नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नसरा नईम ने रचा इतिहास; बनीं यूनिवर्सिटी की पहली महिला उपाध्यक्ष
आठ साल बाद हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में तीनों प्रमुख पदों पर नए चेहरे चुने गए. नसरा नईम ने उपाध्यक्ष पद जीतकर रचा इतिहास, प्रमुख पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनीं.
मनीष शर्मा/अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम और मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने जीत दर्ज की है. चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा नसरा नईम की जीत की हो रही है. वह एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में तीन प्रमुख पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मानद सचिव) में से किसी एक पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं.लॉ फैकल्टी की छात्रा नसरा ने अपनी जीत को तलबा बिरादरी की जीत बताया. उन्होंने कहा कि एक विजन के साथ उन्होंने नई लकीर खींची है और उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
अध्यक्ष पद: नोमान को 7797, इंतखाब दूसरे स्थान पर
अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 7797 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. मोहम्मद इंतखाब 3676 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. शरजील इकबाल को 1807, मोहम्मद जुहैर अहमद को 1274, अब्दुल वहीद को 361, असमर फरीदी को 345, अमीना इरशाद को 136, शरजील मोहम्मद खान को 33 और साहिल खान को 14 वोट मिले.
उपाध्यक्ष पद: नसरा को 7091 वोट, साकिब दूसरे नंबर पर
उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम ने 7091 वोट हासिल किए. साकिब अली खान 5818 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. मोहम्मद सदान को 1525, अयमान हफीज खान को 603, इरफा खान को 196, सैयद अयान अहमद को 75 और अशफाक हुसैन को 69 वोट मिले.
मानद सचिव: हमदान को 8385 वोट, फराज दूसरे स्थान पर
मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 8385 वोट हासिल कर जीत दर्ज की.अहमद फराज राजी 6882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. मोहम्मद ओवैस को 144 वोट मिले.
आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की बहाली के बाद आए इन परिणामों ने एएमयू की छात्र राजनीति में नए नेतृत्व को सामने ला दिया है.
दिवाली से पहले यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फर्रुखाबाद-संभल में पुलिस, PAC और RAF का फ्लैग मार्च
यूपी पुलिस की छुट्टियों पर 13 दिन का ब्रेक! त्योहारों तक सभी कर्मियों की ड्यूटी, DGP का सख्त आदेश