SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में रफ्तार बनी काल: अमेठी, बुलंदशहर और रामपुर में भीषण सड़क हादसे, 5 की मौत; कई घायल

UP Road Accident: अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं, प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सड़क हादसे हुए हैं. जानिए डिटेल...

Written By Pooja Singh
Published: Oct 09, 2026, 06:43 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:52 PM IST
Join

UP Road Accident/ राहुल शुक्ला (अमेठी): उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तेज रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला है. गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए.

मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे. इस हादसे की खबर मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी
उधर, बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में देहात थाना क्षेत्र के श्रद्धालु धीरज की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 8 अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली से अखंड ज्योति लेने दिल्ली के झंडेवालान जा रहे थे, तभी सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में NH-34 पर जुनैदपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए. मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत
रामपुर में एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की जान चली गई. मिलक थाना क्षेत्र के धर्मपुर बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर चल रही कंबाइन में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.  

करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम 
हादसे के बाद धर्मपुर बाईपास पर यातायात भी प्रभावित हुआ. सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू कराया. फिलहाल रास्ता खोल दिया गया है और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है.  

यह भी पढ़िए: CJP के प्रोटेस्ट से थमे रेल के पहिए: प्रयागराज-कानपुर से दिल्ली जाने वाली ये बड़ी ट्रेनें रद्द, यात्री बेहाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES