भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /अलीगढ़ ऑडी कांड में बड़ा एक्शन: पुलिस के हत्थे चढ़ा BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा, नेताजी बोले-विक्रांत बेगुनाह

अलीगढ़ ऑडी कांड में बड़ा एक्शन: पुलिस के हत्थे चढ़ा BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा, नेताजी बोले-विक्रांत बेगुनाह

अलीगढ़ में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बन्नादेवी थाना पुलिस ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है. वहीं देवराज सिंह ने भतीजे को बेगुनाह बताया है.

Written ByPooja Singh
Published: Oct 23, 2026, 07:00 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 07:05 PM IST
joinshare
अलीगढ़ ऑडी कांड में बड़ा एक्शन: पुलिस के हत्थे चढ़ा BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा, नेताजी बोले-विक्रांत बेगुनाह

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अलीगढ़, मनीष शर्मा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ऑडी कांड में बन्नादेवी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के आरोपी भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अपने भतीजे को बेगुनाह बता रहे हैं.

हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में गई जान
यह घटना मंगलवार, 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है. मेहरावल नगरिया निवासी 40 वर्षीय मनोज, जो हलवाई का काम करते थे, अपने साथी कन्हैया के साथ बाइक से सामान पहुंचाने शहर आ रहे थे. आरोप है कि सारसौल में ऊदला मोड़ के पास बाइक खड़ी करने के दौरान पीछे से आई ऑडी सवारों ने हॉर्न बजाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी. मनोज के विरोध करने पर आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी.

आरोप है कि इसके महज 500 मीटर आगे सूतमिल रोड पर ऑडी सवारों ने तेज रफ्तार में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. मनोज कार के आगे गिर गए, जिसके बाद आरोपी ने जानबूझकर गाड़ी मनोज के ऊपर चढ़ा दी. इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई.

CCTV फुटेज ने खोली पोल
शुरुआत में मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन घटना के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पूरा सच सामने आ गया. एसएसपी नीरज जादौन के मुताबिक, फुटेज में साफ दिखा कि पहली टक्कर के बाद गाड़ी दोबारा मनोज की ओर मोड़ी गई और पहिए उनके ऊपर से गुजार दिए गए.

मृतक के चाचा छोटेलाल की शिकायत पर बन्नादेवी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान उत्तराखंड नंबर (UK07FW7577) की सफेद ऑडी A-6 कार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के नाम पंजीकृत पाई गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे पर शिकंजा
मामले में मोड़ तब आया जब बीजेपी नेता के ड्राइवर कपिल ने पुलिस पूछताछ में शुरू में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में बयान से पलट गया. ड्राइवर ने पुलिस से बताया कि उसने मालिक के परिवार के एहसान और नौकरी के दबाव में झूठ बोला था, जबकि घटना के वक्त वह कार नहीं चला रहा था. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को ड्राइवर के रूप में चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया.

चाचा पूर्व जिलाध्यक्ष का दावा
एक तरफ पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के बल पर विक्रांत की गिरफ्तारी को सही ठहरा रही है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि घटना के वक्त उनका भतीजा विक्रांत अलीगढ़ में मौजूद ही नहीं था. गाड़ी ड्राइवर कपिल ही चला रहा था और हादसे के बाद भीड़ के पथराव से बचने के लिए वह कार सीधे थाने ले गया था.

फिलहाल, पुलिस और भाजपा नेता के अलग-अलग दावों के बीच बन्नादेवी पुलिस आरोपी भतीजे के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़िए: शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका: तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने बताया अपराध गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source