SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सहारनपुर के बाद अब मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर विवाद: अजय राय बोले- आधी रात को भी मस्जिद के साथ खड़े होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Moradabad Mosque Controversy: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुरादाबाद की 50 साल पुरानी मुस्तफा मस्जिद को नोटिस दिए जाने का विरोध किया है. उन्होंने सरकार पर बेवजह परेशान करने और धार्मिक तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए मस्जिद कमेटी का खुलकर समर्थन किया.

Written By Jyoti Kumari
Published: Sep 11, 2026, 03:13 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 03:17 PM IST
Image Credit: Mustafa Masjid Notice
Join

UP Congress Ajay Rai: उत्तर प्रदेश सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद अब मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर भी खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर स्थित मुस्तफा मस्जिद को नोटिस दिए जाने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है.  इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार पर मस्जिद कमेटी को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया.

बोले- आधी रात को भी खड़े होंगे कांग्रेसी

अजय राय ने कहा कि मुस्तफा मस्जिद करीब 50 साल पुरानी है और अब उससे नक्शा मांगा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आधी रात को भी मस्जिद के साथ खड़ा होगा.अजय राय के मुताबिक, सरकार की कार्रवाई से इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी ऐसी कोशिश को सफल नहीं होने देगी, जिससे हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद या तनाव बढ़े.अजय राय ने दावा किया कि सरकार की मंशा सहारनपुर जैसी कार्रवाई करने की है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करेगी.

मुख्यमंत्री आवास का नक्शा दिखाने की मांग

अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्तफा मस्जिद का नक्शा मांगा गया है, उसी तरह मुख्यमंत्री आवास का नक्शा भी प्रदेश और देश की जनता के सामने रखा जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरे प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को हवा देकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है. हालांकि ये आरोप अजय राय ने लगाए हैं, सरकार की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है.

श्मशान और ताबूत को लेकर भी लगाए आरोप

अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर में जहां अंतिम संस्कार होता है, वहां भी कमीशनखोरी हो रही है.
उन्होंने एक हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि दाह संस्कार के दौरान गुंबद गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में चोरी और कमीशनखोरी हो रही है. अजय राय ने श्मशान, कब्रिस्तान और सेना के ताबूतों से जुड़े पैसों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

खुद को बताया काशी का सनातनी हिंदू

भाजपा की ओर से कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर भी अजय राय ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह खुद काशी के सनातनी हिंदू हैं.  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह प्रधानमंत्री तय करें कि वह असली हिंदू हैं या नकली. अजय राय ने कहा कि वाराणसी में वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और कई बार चुनाव हार चुके हैं, लेकिन उनके मुताबिक इससे उनकी सनातनी पहचान नहीं बदलती.

बोले- हिंदू-मुसलमान को बांटने नहीं देंगे

अजय राय ने कहा कि अगर मस्जिद पर कार्रवाई की बात आएगी तो हिंदू भी उसके साथ खड़ा होगा और अगर मंदिर पर बात आएगी तो मुसलमान भी उसके साथ खड़ा होगा.  उन्होंने कहा कि समाज को बांटकर राजनीति करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. मुस्तफा मस्जिद कमेटी की ओर से बताया गया कि इस तरह का नोटिस पहली बार दिया गया है. कमेटी का दावा है कि जमीन निजी है और उसका मालिकाना हक भी निजी है. इसी आधार पर कांग्रेस ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

ज्योति कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सितंबर 2025 से काम कर रही हैं. ज्योति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर तथ्य-आधारित, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष डिजिटल खबरें लिखती हैं. जेंडर से जुड़े संवेदनशील विषयों और जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता का मुख्य केंद्र रहा है.ज़ी मीडिया से जुड़ने से पहले, ज्योति ने स्वतंत्र लेखक के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, महिलाओं के अधिकारों और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर गहन और विश्लेषणात्मक लेख लिखे. ज्योति के पास यूपी-उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, सामाजिक घटनाक्रमों और ट्रेंडिंग मुद्दों पर दैनिक डिजिटल कवरेज, विश्लेषण और तथ्य-जांच पर पकड़ है.ज्योति ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. जामिया में उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि ने उनकी रिसर्च, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और मीडिया एथिक्स (पत्रकारिता के मूल्यों) को मजबूत किया. पत्रकारिता और लेखन के अलावा, ज्योति को पुस्तकें और साहित्य पढ़ने का गहरा शौक है। समसामयिक विषयों, सामाजिक इतिहास और विभिन्न विधाओं की किताबें पढ़ना उनकी विश्लेषणात्मक सोच और लेखन शैली को और अधिक समृद्ध बनाता है.ज्योति कुमारी से आप jktiwari1998@gmail.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ज्योति कुमारी से एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES