SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिक्षा विभाग का चला चाबुक: आगरा में 59 फर्जी स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना, बंद करने के भी आदेश

आगरा के अमान्य स्कूलों पर बीएसए की सख्ती देखने को मिली है. यहां 59 अमान्य स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगा है. बेसिक शिक्षा विभाग ने बंदी के भी आदेश दिए हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 29, 2026, 03:18 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 03:23 PM IST
Join

आगरा में शिक्षा के नाम पर धड़ल्ले से अवैध दुकानें चल रही हैं, जिनपर बेसिक शिक्षा विभाग का हथौड़ा चल गया है. जिले में 59 अमान्य स्कूलों के खिलाफ विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की इस कार्रवाई से फर्जी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने इन सभी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. साथ ही इनके संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए हैं.

6 ब्लॉकों में फैला था फर्जी स्कूलों का जाल

बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में जांच करवाई थी, जिसमें आगरा जिले के 6 विकास खंडों (ब्लॉकों) में कुल 59 स्कूल अवैध और फर्जी पाए गए. ये सभी स्कूल बिना किसी मान्यता के मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे. 

विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, अवैध संचालन के मामले में बाह ब्लॉक सबसे आगे है, जहां सबसे ज्यादा 15 स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे. इसके अलावा जैतपुरकलां में 13, जगनेर में 12, खेरागढ़ में 10, फतेहपुर सीकरी में 5 और अछनेरा ब्लॉक में 4 अवैध स्कूल चिह्नित किए गए हैं.

फर्जी स्कूलों को बीएसए की दो टूक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों (BEO) को कड़े निर्देश दिए हैं. बीएसए ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित स्कूलों के संचालकों से तत्काल एक-एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल करें. साथ ही, इन सभी स्कूलों का संचालन तुरंत बंद कराया जाए. कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी आला अधिकारियों को सौंपने को कहा गया है.

नियमों की उड़ रही थीं धज्जियां

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक, बिना मान्यता के कोई भी स्कूल चलाना सीधे तौर पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 और उत्तर प्रदेश शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 के प्रावधानों का उल्लंघन है. इसी के तहत अमान्य स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और आगे भी होगी. ऐसे किसी भी फर्जी स्कूल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा, जो बच्चों के भविष्य को खतरे में डालकर अपना कारोबारा चला रहे हैं.

(आगरा से कपिल अग्रवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: मेरठ जेल से बड़ा अपडेट: किलर क्वीन मुस्कान और रवीता ने नहीं रखा करवा चौथ, बच्चों के लिए रखेंगी ये खास व्रत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES