त्योहारों पर यूपी में 34 कंपनी PAC तैनात, अयोध्या-वाराणसी को 2-2 कंपनी, दीपोत्सव के लिए स्पेशल फोर्स
आगामी त्योहारों और दीपोत्सव-2026 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. DGP राजीव कृष्ण के निर्देशों पर पूरे राज्य में 34 कंपनी 1 प्लाटून पीएसी (PAC) बल तैनात किया गया है.
लखनऊ: त्योहारों के सीजन में सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं. DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 34 कंपनी 1 प्लाटून PAC तैनात की गई है. कमिश्नरेट, जिलों और GRP थानों को PAC बल आवंटित कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
किस जिले को कितनी PAC मिली?
अयोध्या और वाराणसी: 2-2 कंपनी PAC
कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर: 1-1 कंपनी PAC
इसके अलावा अन्य कमिश्नरेट, संवेदनशील जिलों और GRP थानों में भी PAC बल तैनात किया गया है. DGP ने साफ निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग की जाएगी.
दीपोत्सव-2026 के लिए अयोध्या में स्पेशल तैयारी
अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव-2026 को लेकर सबसे ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है. यहां सामान्य PAC के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है.
7 ASP 20 DSP 70 दरोगाओं की तैनाती
ये सभी अधिकारी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में ही तैनात रहेंगे. घाटों, मंदिरों, प्रमुख चौराहों और दीपोत्सव स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
PAC के साथ ये फोर्स भी रहेंगी मुस्तैद
त्योहारों पर सिर्फ PAC ही नहीं, बल्कि अन्य स्पेशल फोर्स भी अलर्ट पर रहेंगी
RAF - दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए
ATS - आतंकी गतिविधियों पर नजर के लिए
NSG - आपात स्थिति के लिए
SDRF - घाटों और नदी किनारे हादसों से निपटने के लिए
कहां-कहां रहेगा खास फोकस?
पूजा पंडाल और धार्मिक स्थल
बाजार और शॉपिंग एरिया
घाट और सार्वजनिक स्थल
रेलवे स्टेशन और GRP थाना क्षेत्र
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके
पुलिस का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाए जाएं, इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम को भी एक्टिव कर दिया गया है. ड्रोन और CCTV से भी निगरानी की जाएगी.
दिवाली से पहले यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फर्रुखाबाद-संभल में पुलिस, PAC और RAF का फ्लैग मार्च