App

बार-बार चैट म्यूट करने का झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा नया फीचर, आप खुद तय कर सकेंगे कब मिले चैट का नोटिफिकेशन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए दो नए और शानदार फीचर्स पर काम कर रहा है. इनमें तय समय पर चैट नोटिफिकेशन्स खुद-ब-खुद म्यूट होने और प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए रिस्ट्रिक्टेड चैट्स का विकल्प शामिल है, जो चैटिंग का अंदाज पूरी तरह बदल देंगे.

बार-बार चैट म्यूट करने का झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा नया फीचर, आप खुद तय कर सकेंगे कब मिले चैट का नोटिफिकेशन
Image Credit: WhatsApp पर आने वाला है नया फीचर

अगर आप भी मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द ही आपका एक्सपीरियंस बदलने वाला है. WhatsApp नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा.  हर दिन WhatsApp पर बहुत सारे मैसेज आते हैं. कई बार काम के मैसेज के बीच ऐसी चैट भी होती हैं, जिनका नोटिफिकेशन बार बार परेशान करता है. इसी तरह कुछ चैट ऐसी होती हैं, जिन्हें हर डिवाइस पर दिखाना भी जरूरी नहीं लगता. WhatsApp अब इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए कुछ नए बदलाव करने की तैयारी में है.

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इनमें एक फीचर चैट के नोटिफिकेशन को तय समय के हिसाब से कंट्रोल करने वाला है. दूसरा फीचर प्राइवेसी से जुडा है और इसे Restricted Chats नाम दिया गया है.

अपनी पसंद के समय पर मिलेगा चैट का नोटिफिकेशन

WABetaInfo की रिपोर्ट में WhatsApp के एक नए फीचर की जानकारी सामने आई है. यह फीचर WhatsApp Plus यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर यह तय कर सकेगा कि किसी खास चैट या चैट लिस्ट का नोटिफिकेशन किस समय आना चाहिए. उदारहरण के लिए मान लीजिए आप ऑफिस के समय कुछ चैट से दूरी रखना चाहते हैं. ऐसे में उस समय इन चैट को म्यूट या हाइड किया जा सकेगा. फिक्स टाइम खत्म होने के बाद चैट फिर से नार्मल तरीके से काम करेगी. इससे बार बार जाकर चैट को म्यूट करने की जरूरत नहीं पडेगी. यानी एक बार समय तय करने के बाद WhatsApp उसी हिसाब से नोटिफिकेशन संभाल सकेगा.

फिलहाल यह फीचर तैयार किया जा रहा है. अभी इसे बीटा यूजर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है.

Restricted Chats में भी होगा बदलाव

WhatsApp एक और प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Advanced Chat Privacy की जगह Restricted Chats को आगे बढा सकती है. Restricted Chats में चैट से जुडी कुछ चीजों पर रोक लगाई जा सकती है. इसका मकसद पर्सनल बातचीत को ज्यादा सुरक्षित रखना है. इस फीचर में एक खास बदलाव यह भी देखने को मिल रहा है कि Restricted Chats को सिर्फ मेन फोन तक सीमित रखा जा सकता है. यानी दूसरे लिंक किए गए डिवाइस पर ऐसी चैट दिखाई नहीं देगी.

कुछ बीटा यूजर्स को मिला फीचर

Restricted Chats का अपडेट फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स तक पहुंच चुका है. Android के WhatsApp Beta वर्जन 2.26.39.11 में कुछ लोगों को यह फीचर मिला है. आने वाले दिनों में इसे और यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. लेकिन WhatsApp ने अभी इन दोनों फीचर्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि ये फीचर कब तक सभी यूजर्स के फोन में पहुंचेंगे. कंपनी टेस्टिंग के दौरान इनमें बदलाव भी कर सकती है या इन्हें रोक भी सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More