SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM Yogi का छात्रों को सबसे बड़ा GIFT! 25 लाख स्टूडेंट्स को फ्री में मिल रहा ये धांसू टैबलेट, जानें Free Tablet की हर एक खासियत

UP Free Tablet Scheme: यूपी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत Lava के साथ मिलकर 25 लाख छात्रों को फ्री LAVA S91 टैबलेट देने की शुरुआत की है. आइए बताते हैं LAVA S91 टैबलेट में क्या खास है...

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 18, 2026, 13:24 IST | Updated: Nov 18, 2026, 13:27 IST
Image Credit: पहले बैच में करीब 30,000 छात्रों को LAVA S91 टैबलेट बांटे गए.
Join

आज के दौर में अगर किसी छात्र के पास अच्छा इंटरनेट और स्मार्ट डिवाइस नहीं है, तो वह पढ़ाई की रेस में काफी पीछे रह जाता है. किताबों के साथ-साथ अब ऑनलाइन लेक्चर्स, डिजिटल नोट्स और कोडिंग या स्किल डेवलपमेंट की क्लासेस जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं. इसी जरूरत को समझते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. योगी सरकार ने भारतीय टेक कंपनी Lava के साथ हाथ मिलाया है, ताकि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के लाखों छात्रों को हाई-टेक टैबलेट उपलब्ध कराए जा सकें.

लखनऊ से हुई इस अभियान की शुरुआत
इस पहल की शुरुआत लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से की गई. इस खास मौके पर पहले बैच में करीब 30,000 छात्रों को LAVA S91 टैबलेट बांटे गए. यह पूरा अभियान 'विकसित उत्तर प्रदेश' के बड़े विजन का हिस्सा है, जिसका सीधा मकसद गांव और शहर के बीच की डिजिटल दूरी को खत्म करना है.

इस प्रोग्राम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहे. उनके साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सहित कई बड़े अधिकारी लोग शामिल हुए.

25 लाख छात्रों की बदलेगी किस्मत
उत्तर प्रदेश के 25 लाख छात्रों को बिल्कुल मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे. इस योजना के दायरे में अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और अलग-अलग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की पढ़ाई कर रहे युवा शामिल हैं. सरकार और कंपनी का मानना है कि ये टैबलेट केवल मनोरंजन के गैजेट नहीं हैं, बल्कि ये नई पीढ़ी के लिए ज्ञान का दरवाजा हैं. इनकी मदद से छात्र सीधे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, एडवांस टेक्निकल ट्रेनिंग और दुनिया भर के नॉलेज डेटाबेस से जुड़ सकेंगे. इसका असली उद्देश्य राज्य के युवाओं को सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि भविष्य का इनोवेटर और नौकरी देने वाला बनाना है.

Lava ने क्या कहा?
इस बड़ी पार्टनरशिप पर बात करते हुए Lava के एंटरप्राइज बिजनेस हेड लॉयड डिसूजा ने कहा कि एक भारतीय टेक्नोलॉजी ब्रांड के रूप में लावा का हमेशा से यही फोकस रहा है कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को तकनीक से जोड़ा जाए. उनका मानना है कि असली बदलाव तभी आता है जब डिजिटल इनक्लूजन हो और नई तकनीक सबके लिए आसानी से उपलब्ध हो.

उन्होंने आगे कहा कि लावा 'विकसित भारत' के निर्माण के राष्ट्रीय विजन के तहत देश के कई राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने के लिए लावा पर जो भरोसा दिखाया है, कंपनी उस पर पूरी तरह खरी उतरेगी और हर भारतीय तक तकनीक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती रहेगी.

क्या खास है छात्रों को मिलने वाले LAVA S91 टैबलेट में?
कंपनी ने इसे खासतौर पर छात्रों की रोजमर्रा की पढ़ाई और हेवी डिजिटल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं:

डिस्प्ले: इसमें 8.68-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिस पर लंबे समय तक वीडियो लेक्चर देखने या ई-बुक पढ़ने में आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता.

परफॉर्मेंस: स्मूद मल्टीटास्किंग और बिना रुके पढ़ाई के लिए इसमें हाई-परफॉर्मेंस वाला MediaTek ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है.

मेमोरी और स्टोरेज: टैबलेट में 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसमें छात्र अपने हजारों नोट्स, पीडीएफ और वीडियो आसानी से सेव रख सकते हैं.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस क्लीन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स को बिना किसी फालतू ऐप्स के एकदम साफ और तेज एक्सपीरियंस मिलता है.

बैटरी: ऑनलाइन क्लासेस के बीच में बैटरी खत्म होने की टेंशन न रहे, इसके लिए इसमें 5,100mAh की लंबी चलने वाली बैटरी दी गई है.

कनेक्टिविटी और कैमरा: इसमें Wi-Fi के साथ-साथ LTE (सिम कार्ड) कनेक्टिविटी भी मिलती है, यानी जहां वाई-फाई नहीं है वहां भी इंटरनेट चलेगा. वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा और डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए 8MP का रियर कैमरा मौजूद है.

अन्य खास बातें: बेहतर आवाज के लिए डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि टैबलेट की सुरक्षा के लिए बॉक्स में साथ में एक मजबूत टैबलेट कवर भी फ्री दिया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES