SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Apple का धमाका! अब अग्रेजी नहीं... इन भाषा में बोलेगा Siri AI, ईमेल लिखेगा और फोटो एडिट करेगा ये नया अवतार

एप्पल ने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अपने एडवांस्ड Siri AI को फ्रेंच, जापानी, कोरियन और पुर्तगाली समेत कई नई भाषाओं में लॉन्च कर दिया है. जानिए इसके धांसू फीचर्स और पूरी डिटेल.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 27, 2026, 11:43 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:46 AM IST
Image Credit: एप्पल ने सिरी में कई नई भाषाओं में लॉन्च कर दिया है.
Join

एप्पल ने अपने पॉपुलर वॉइस असिस्टेंट सिरी में दुनिया की कई नई भाषाओं में लॉन्च कर दिया है.  अब तक जो लोग अंग्रेजी न आने की वजह से इन  फीचर्स का मजा नहीं ले पा रहे थे, उनके लिए कंपनी ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सिरी एआई अब दुनिया की कई और बड़ी भाषाओं में फैल रहा है. इसमें फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी भाषाएं शामिल हो चुकी हैं. कंपनी यहीं नहीं रुकने वाली है क्योंकि इस साल के अंत तक इसमें चीनी, नॉर्वेजियन, तुर्की और वियतनामी जैसी भाषाएं भी जुड़ने वाली हैं.

पर्सनल कॉन्टेक्स्ट और एप्पल इंटेलिजेंस का मैजिक
यह नया सिरी पूरी तरह से एप्पल इंटेलिजेंस पर तैयार किया गया है. यह यूजर की पर्सनल लाइफ और उसके काम करने के तरीके को गहराई से समझता है. जब भी यूजर को किसी भी पल किसी भी चीज की जरूरत होती है, तो यह एआई उसके मैसेज, ईमेल, फोटोज और बाकी तमाम जगहों से जानकारी ढूंढकर तुरंत सामने ले आता है. इसमें सिस्टमवाइड ऐप एक्शंस दिए गए हैं जिनकी मदद से यह किसी भी ईमेल को शुरू से ड्राफ्ट कर सकता है या फिर फोटो के पूरे सेट को एडिट और शेयर करने में सेकंडों का समय लगाता है. इसकी यह खौफनाक और तेज रफ्तार देखकर हर कोई हैरान है.

स्क्रीन पर क्या चल रहा है सब देख रहा है सिरी
इस नए अपडेट की सबसे खतरनाक बात इसकी ऑनस्क्रीन अवेयरनेस है. इसका मतलब यह है कि यूजर की फोन की स्क्रीन पर जो कुछ भी चल रहा है, सिरी एआई उस सबको लगातार देख और समझ रहा है. स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से जुड़ा कोई भी सवाल हो या फिर कोई एक्शन लेना हो, यह पलक झपकते ही सब कुछ चुटकियों में हल कर देता है. इसके अलावा इसके पास दुनिया भर का ऐसा विशाल ज्ञान है जिसकी मदद से यह किसी भी टॉपिक पर एकदम अप टू डेट जानकारी निकाल कर आपके सामने रख सकता है.

किन डिवाइस और किन जगहों पर मिलेगा यह मजा
अगर आप भी इस नए सिरी एआई का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके पास एप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना चाहिए. यह नया सिस्टम iOS 27.2, iPadOS 27.2, macOS 27.2, watchOS 27.2 और visionOS 27.2 के बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके डिवाइस की भाषा उन चुनिंदा भाषाओं में सेट हो जिन्हें यह सपोर्ट करता है. इसके अलावा यूरोपीय यूनियन यानी ईयू के इलाकों में फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है क्योंकि कंपनी वहां के नियमों के मुताबिक रास्ता तलाशने में जुटी हुई है.

बच्चों के लिए नहीं है यह खतरनाक फीचर
इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि यह तकनीक गलत हाथों में न जाए. कंपनी के नियमों के मुताबिक सिरी एआई का इस्तेमाल 13 साल से कम उम्र के यूजर्स बिल्कुल नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो सर्वर साइड मॉडल पर काम करते हैं और उन पर डेली यूसेज लिमिट यानी रोजाना इस्तेमाल करने की सीमा तय की गई है. इनमें सिरी एआई, इंटेलिजेंट फोटो एडिटिंग टूल्स, इमेज प्लेग्राउंड और शॉर्टकट के मॉडल शामिल हैं. आने वाले समय में इन शानदार फीचर्स का और भी बड़ा एक्सेस पैसों के भुगतान के बाद मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES