SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी A58 और गैलेक्सी A38 के फीचर्स, दमदार प्रोसेसर और एंड्रॉयड 17 के साथ जल्द मारेंगे एंट्री

सैमसंग के आने वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A58 और गैलेक्सी A38 को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इनके चिपसेट, रैम और एंड्रॉयड 17 सपोर्ट की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी A58 में Exynos 1680 और गैलेक्सी A38 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 प्रोसेसर मिल सकता है, साथ ही दोनों फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 27, 2026, 15:58 IST | Updated: Nov 27, 2026, 16:07 IST
Join

सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A57 और गैलेक्सी A37 को पेश किया था. एक जैसे डिजाइन और करीब-करीब समान खूबियों के साथ आए इन दोनों फोन को ग्राहकों ने काफी पसंद किया. अब खबर है कि साउथ कोरियन कंपनी इनके अगले अपग्रेडेड मॉडल लाने की तैयारी में जुट गई है.

इंटरनेट पर सैमसंग गैलेक्सी A58 और गैलेक्सी A38 से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं. हाल ही में इन दोनों आगामी स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इनके प्रोसेसर, रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस का खुलासा हुआ है.

गीकबेंच लिस्टिंग से खुले कई राज

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर सैमसंग के दो नए डिवाइस मॉडल नंबर SM-A586B और SM-A386B के साथ लिस्ट हुए हैं. इससे पहले भी ये मॉडल नंबर अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ चुके हैं, जिन्हें गैलेक्सी A58 और गैलेक्सी A38 से जोड़कर देखा जा रहा है.

ताजा लिस्टिंग से ये साफ हो गया है कि दोनों स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होंगे. लेकिन कंपनी की तरफ से अभी इन फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

गैलेक्सी A58 में मिल सकता है पुराना चिपसेट

गीकबेंच डेटा के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A58 में सैमसंग S5E8865 प्रोसेसर दिया गया है, जो कंपनी का Exynos 1680 चिपसेट हो सकता है. खास बात ये है कि पिछले मॉडल गैलेक्सी A57 में भी यही प्रोसेसर देखने को मिला था.

इसमें नौ सीपीयू कोर दिए गए हैं, जिनमें 1.95GHz की स्पीड वाले चार एफिशिएंसी कोर, 2.7GHz वाले चार परफॉर्मेंस कोर और 3.0GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाला एक प्राइम कोर शामिल है.

ग्राफिक्स के लिए इसमें सैमसंग Xclipse 550 जीपीयू दिया गया है. टेस्ट किए गए डिवाइस में 7.08GB रैम दिखी है, जिसे बाजार में 8GB रैम वेरिएंट के तौर पर उतारा जा सकता है.

गैलेक्सी A38 को मिलेगी मीडियाटेक की ताकत

दूसरी तरफ सैमसंग गैलेक्सी A38 को गीकबेंच पर मीडियाटेक MT6881 प्रोसेसर के साथ देखा गया है, जिसे ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट माना जा रहा है. इसमें ग्राफिक्स को संभालने के लिए ARM Mali-G625 MC2 जीपीयू जोड़ा गया है.

प्रोसेसर की बनावट की बात करें तो इसमें 2.0GHz पर काम करने वाले चार एफिशिएंसी कोर और 2.6GHz तक की अधिकतम स्पीड देने वाले चार परफॉर्मेंस कोर मौजूद हैं. ये फोन लिस्टिंग में 5.07GB रैम के साथ नजर आया है, जिसका मतलब है कि कंपनी इसे 6GB रैम विकल्प के साथ पेश कर सकती है.

दोनों फोन के परफॉर्मेंस स्कोर आए सामने

बेंचमार्किंग टेस्ट में दोनों स्मार्टफोन ने अपने-अपने सेगमेंट के हिसाब से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. सैमसंग गैलेक्सी A58 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,183 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,759 पॉइंट्स हासिल किए हैं.

वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी A38 का सिंगल-कोर स्कोर 996 पॉइंट्स रहा, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में इसने 2417 पॉइंट्स दर्ज किए. इन आंकड़ों से देखकर मिलता है कि रोज के कामकाज और मल्टीटास्किंग के दौरान दोनों डिवाइस बेहतर स्पीड देने में सक्षम होंगे. हालांकि A58 अपने मजबूत चिपसेट की वजह से थोड़ा आगे नजर आता है.

कैमरा और बैटरी में भी दिखेगा दम

रिपोर्ट्स में इन दोनों आगामी मिड-रेंज फोन के कैमरा और बैटरी डिटेल्स को लेकर भी जरूरी जानकारियां सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी A58 और गैलेक्सी A38 दोनों के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा.

इसके अलावा गैलेक्सी A38 में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की चर्चा है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए इस फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES