SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM Modi आज करेंगे IMC 2026 का उद्घाटन, जानिए 6G, AI और सस्ते इंटरनेट को लेकर क्या है भारत का मास्टरप्लान

PM Narendra Modi आज यशोभूमि में India Mobile Congress (IMC) 2026 का उद्घाटन करेंगे. 6G, AI networks, क्वांटम कम्यूनिकेशन और सस्ते डिजिटल इंटरनेट पर भारत का क्या प्लान है...

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 08, 2026, 07:10 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 07:13 AM IST
Image Credit: India Mobile Congress 2026
Join

आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें एडिशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं है, बल्कि यह उस नए भारत की झलक है जहां 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी हर आम इंसान तक पहुँचने वाली है. इस बार का IMC इवेंट इतना खास क्यों है और पीएम मोदी का क्या विजन है...

क्या है India Mobile Congress (IMC) 2026?
अगर आसान भाषा में कहें तो इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल और टेलीकॉम शो है. इसे भारत सरकार का टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) और सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) मिलकर ऑर्गनाइज कर रहे हैं. यह इवेंट 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली के द्वारका में बने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है. इस बार IMC अपना 10वां एडिशन मना रहा है, जो अपने आप में एक बड़ा मील का पत्थर है.

इस बार की थीम है बहुत खास: Scale Without Boundaries
इस बार की IMC 2026 की थीम 'Scale Without Boundaries' रखी गई है. इसका सीधा सा मतलब है कि भारत की डिजिटल ताकत और इनोवेशन अब किसी सीमा में नहीं बंधने वाले हैं. भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी यूज करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि दुनिया को नई टेक्नोलॉजी देने वाला देश बन चुका है.

IMC 2026 को मुख्य रूप से 4 बड़े पिलर्स पर तैयार किया गया है.

सृष्टि (Srishti): यानी फ्यूचर की टेक्नोलॉजी का निर्माण करना.
संवर्धन (Samvardhan): टेक्नोलॉजी के जरिए देश की ग्रोथ को रफ्तार देना.
सशक्त (Sashakt): हर नागरिक को नए मौके और अवसर देना.
सुरक्षा (Suraksha): डिजिटल दुनिया को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना.

इवेंट में क्या-क्या नया दिखेगा? 9 पुराने और 4 नए सेक्टर्स की एंट्री
अगर आपको गैजेट्स, AI और फ्यूचर टेक्नोलॉजी का शौक है तो IMC 2026 आपके लिए किसी वंडरलैंड से कम नहीं है. इस बार 9 पुराने और जाने-माने सेक्टर्स पर तो फोकस है ही, जैसे 5G और 6G नेटवर्क, AI नेटवर्क्स, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग.

4 नए सेक्टर्स में है जो इस बार जोड़े गए हैं-

स्मार्ट मोबिलिटी: यानी फ्यूचर की सेल्फ-ड्राइविंग और कनेक्टेड गाड़ियां.
स्टेडियम एक्सपीरियंस: स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का बिल्कुल नया और हाई-टेक डिजिटल अहसास.
इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स: फैक्ट्रियों में काम करने वाले एडवांस रोबोट्स.
ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी: ट्रैफिक और ट्रैवल को आसान बनाने वाली टेक.

दुनिया भर से जुट रहे हैं टेक दिग्गज
IMC 2026 का स्केल इतना बड़ा है कि दुनिया भर की नजरें इस वक्त दिल्ली पर टिकी हैं. इस 4 दिन के शो में 100 से ज्यादा देशों के 1.5 लाख से भी अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 500 से ज्यादा ग्लोबल स्पॉन्सर्स और एग्जीबिटर्स शामिल हैं. यंग एंटरप्रेन्योर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां 600 से ज्यादा स्टार्ट-अप्स अपने आइडियाज शोकेस कर रहे हैं. इसके अलावा 900 से ज्यादा ग्लोबल थॉट लीडर्स अलग-अलग 120 से ज्यादा सेशंस में अपना ज्ञान शेयर करेंगे. यहां 2,000 से ज्यादा लाइव टेक्नोलॉजी यूज केसेस का डेमो दिया जा रहा है.

PM मोदी और GSMA बोर्ड की मीटिंग: सस्ते इंटरनेट और 6G पर चर्चा
उद्घाटन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSMA (Global System for Mobile Communications) के बोर्ड मेंबर्स के साथ सेवा तीर्थ में एक बहुत ही अहम मीटिंग की. इस बैठक में डिजिटल इनक्लूजन, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और मोबाइल कनेक्टिविटी के फ्यूचर पर विस्तार से बात हुई. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि टेक्नोलॉजी सिर्फ अमीरों या चुनिंदा लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी को ऐसा होना चाहिए जो समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और हर किसी का जीवन आसान बनाए.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES