अक्टूबर में धमाका मचाने आ रहे 7 नए स्मार्टफोन, 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका
फेस्टिव सीजन में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अक्टूबर 2026 में Vivo Motorola Oppo और वनप्लस जैसी दिग्गज कंपनियां 10,000mAh तक की दमदार बैटरी और 200MP कैमरे वाले 7 शानदार स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने पुराने फोन को बदलकर नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको कई नए ऑप्शन इस महीने मिलने वाले हैं. इस बार फेस्टिव सीजन के चलते भारत और ग्लोबल मार्केट में एक से बढ़कर एक दमदार और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की एंट्री होने जा रही है.
त्योहारों की इस रौनक में चार चांद लगाने के लिए Vivo, ओप्पो, मोटोरोला और वनप्लस जैसी बड़ी कंपनियां ऐसे फोन्स लेकर आ रही हैं, जो अपनी बड़ी बैटरी और प्रोफेशनल कैमरा क्वालिटी से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में धूम मचाने आ रहे उन 7 शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में, जो आपके फेस्टिव सीजन को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं:
Vivo V80
Vivo ने साफ कर दिया है कि Vivo V80 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. V सीरीज के दूसरे फोन की तरह इस बार भी कैमरा इसका सबसे खास हो सकता है. फोन में जीस के साथ मिलकर तैयार किया गया तीन कैमरों वाला कैमरा सिस्टम मिलेगा. इसमें ios के साथ 50 MP का मेन कैमरा, ओआईएस और 3 गुना ऑप्टिकल जूम वाला 50 MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है. सेल्फी के लिए 50 MP का कैमरा मिलेगा. फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
Vivo S2 FE
Vivo S2 FE को भी अक्टूबर में भारत में लॉन्च करने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें 6.83 इंच की 1.5के एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है. स्क्रीन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300E प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है. इसकी सबसे खास बात 10000 mAh की बैटरी हो सकती है. यह बैटरी 44 वाट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.
कैमरे की बात करें तो फोन में 50 MP का SONY IMX 852 मेन कैमरा, 2 MP का दूसरा कैमरा और 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
Motorola Edge 70 Neo
Motorola Edge 70 Neo भी आने वाले हफ्तों में लॉन्च हो सकता है. यह कंपनी की Edge 70 का छठा स्मार्टफोन हो सकता है. फोन का नाम भारत के लिए एंड्रॉयड 17 के टेस्ट पेज पर भी देखा गया है, जिससे इसके जल्द आने के संकेत मिले हैं. मोटोरोला के दूसरे फोन की तरह इसमें भी साफ और बिना ज्यादा अतिरिक्त बदलाव वाला एंड्रॉयड अनुभव मिलने की उम्मीद है. फोन पतले डिजाइन के साथ आ सकता है. इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलने की बात सामने आई है.
Oppo F35 series
Oppo ने भी अपनी F35 सीरीज की लॉन्च तारीख की बता दी है. यह सीरीज भारत में 5 अक्टूबर को पेश की जाएगी. यह ओप्पो की एफ33 सीरीज के बाद आएगी. कंपनी इस सीरीज में सेल्फी कैमरा पर खास ध्यान दे सकती है. इसके अलावा डिजाइन, वीडियो और मजबूती से जुड़े फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. Oppo F35 Pro प्रो में 10000 mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है. इसमें 6.78 इंच की 1.5के ltps ओएलईडी स्क्रीन हो सकती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. फोन में स्नैपड्रैगन 4s Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. बाकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आ सकती है.
Vivo X Fold 6
Vivo का यह नया फोल्डेबल फोन भी इसी महीने एंट्री ले रहा है. इसमें 8.02 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन और 6.51 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है. यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर एडिशन प्रोसेसर और 7000 एमएएच बैटरी से लैस है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है.
OnePlus 16
OnePlus अपना यह फ्लैगशिप फोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च कर रहा है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर और 9,000 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 200 MP का मेन कैमरा भी है.
(ये भी पढ़ेंः WhatsApp को सीधी चुनौती! Zoho लाया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म, अस्पतालों और एजुकेशन सेक्टर के लिए बंपर गिफ्ट)
Oppo Find X10 सीरीज
Oppo की यह प्रीमियम सीरीज अक्टूबर के आखिर तक ग्लोबल बाजार में आ सकती है. हैसलब्लैड के साथ मिलकर बनाए गए इन फोन्स में 200 मेगापिक्सल के शानदार कैमरे, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 सीरीज के प्रोसेसर और 8,000 एमएएच की दमदार बैटरी मिल सकती है.
(ये भी पढ़ेंः 'Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए है', एलन मस्क के इस तंज से मचा बवाल, यूजर्स ने पूछा- फिर X किसके लिए?)