फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से कहा है कि वे साउथईस्ट एशिया के चार देशों में सर्वर भेजना रोक दें. जिनमें मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं. फाइनेंशियल टाइम्स ने इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के हवाले से बताया है कि Nvidia ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स को इन देशों में सर्वर शिपमेंट रोकने के लिए कहा है. टेक सेक्टर में ये चारों देश काफी एक्टिव माने जाते हैं, इसलिए इस खबर ने तुरंत ध्यान खींचा है.
डेल और सुपरमाइक्रो ने क्या बताया Nvidia की चिप्स को सर्वर में पैक करने वाले मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स में डेल और सुपरमाइक्रो जैसे बड़े नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन पार्टनर्स ने मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया के बायर्स को यह बात पहुंचा दी है कि Nvidia उनके ऑर्डर की शिपिंग की इजाजत नहीं देगा. यानी जिन खरीदारों को अपने सर्वर ऑर्डर मिलने की उम्मीद थी, उन्हें फिलहाल रुकने या स्थिति को समझने का मैसेज मिल गया है.
मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.