Flipkart Sale में होगा बड़ा धमाका! Nothing के इन 3 फोन्स पर मिलेगी बंपर छूट, 4a Pro भी होगा सस्ता
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सेल में स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिल सकती है. मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नथिंग ने भी इस सेल में मिलने वाली छूट का खुलासा कर दी है.
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं और फेस्टिव सेल वाले ऑफर में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट आपको बड़ी छूट दिला सकता है. फेस्टिव सेल को लेकर फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है और इस सेल में Nothing के कुछ नए स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिलने वाली है. Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) पर कंपनी ने अलग अलग ऑफर पेश किए हैं. इनमें सीधा प्राइस कट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. फ्लिपकार्ट की इस बार सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है. वहीं Flipkart Plus, VIP और Black मेंबर्स के साथ कुछ को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा.
Nothing Phone (4a) पर कितना फायदा
तीनों फोन में सबसे ज्यादा सीधा डिस्काउंट Nothing Phone (4a) पर मिल रहा है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत सेल में 3,000 रुपये कम हो जाएगी. बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज बोनस को मिलाने के बाद इस फोन की कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी.
इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 40,999 रुपये होगी. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 45,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत 46,999 रुपये होगी.
Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ दो 50MP कैमरे हैं. इनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है. फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है.
Phone (4a) Pro भी ऑफर में
अगर आप Nothing Phone (4a) Pro लेने की सोच रहे हैं तो इस फोन पर भी सेल के दौरान कई फायदे मिलेंगे. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये होगी. 8GB+256GB मॉडल 52,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 54,999 रुपये की प्रभावी कीमत में मिलेगा. Phone (4a) Pro पर कंपनी की तरफ से भी सीधा प्राइस कट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, खरीदारों को 4,500 रुपये तक का बैंक फायदा और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इन ऑफर्स का फायदा फोन के वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकता है.
इस फोन में 6.83 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है. कैमरे की बात की जाए तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. Nothing इस फोन में 140x Ultra Zoom का भी दावा करता है.
Phone (4b) सबसे कम कीमत में
Nothing Phone (4b) भी Big Billion Days Sale में कम कीमत पर मिलेगा. कंपनी के अनुसार यह फोन सेल के दौरान अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल पर 4,000 रुपये का सीधा प्राइस कट मिलेगा. बैंक और एक्सचेंज ऑफर को मिलाने के बाद इसकी कीमत 27,999 रुपये होगी.
वहीं 8GB+128GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल कीमत 36,999 रुपये होगी.
Phone (4b) इस सीरीज का ज्यादा किफायती मॉडल है. इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है. फोन Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.77 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा दिया गया है.
(ये भी पढ़ेंः आईफोन लवर्स की हो गई मौज! Flipkart पर ₹80 हजार के करीब में मिल रहा है नया iPhone 17 Pro, जानिए कैसे)
कुल मिलाकर, Flipkart Big Billion Days Sale में Nothing के इन तीनों फोन पर अलग अलग तरह के ऑफर मिलेंगे. हालांकि, यहां बताई गई प्रभावी कीमतों में बैंक ऑफर और एक्सचेंज जैसे फायदे शामिल हैं, इसलिए अंतिम कीमत कस्टमर्स के पास मौजूद ऑफर और एक्सचेंज डिवाइस के हिसाब से बदल सकती है.
(ये भी पढ़ेंः एक हफ्ते पहले 'Love you too' और अब अचानक ब्रेकअप! भारतीय मूल की शिवॉन जिलिस से टूटा एलन मस्क का रिश्ता)