SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Microsoft का Code Red आखिर है क्या? जुलाई की एक चूक ने नवंबर में कैसे हिलाया सिस्टम? समझिए पूरी कहानी

बड़े Microsoft 365 आउटेज के बाद कंपनी ने Code Red घोषित किया है. जानिए इसका क्या मतलब है और सिस्टम सुधारने का क्या प्लान है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 25, 2026, 12:48 IST | Updated: Nov 25, 2026, 12:50 IST
Image Credit: Microsoft 365 आउटेज के बाद कंपनी ने Code Red घोषित किया.
Join

नवंबर 2026 में Microsoft 365 में बड़ा आउटेज आया तो लाखों यूजर्स परेशान रहे. Outlook, Exchange Online, Microsoft Teams और Copilot जैसे टूल्स काम नहीं कर पा रहे थे, जिससे दफ्तरों से लेकर सरकारों और एयरलाइंस तक की रफ्तार थम गई. इस बड़े झटके के बाद अब Microsoft ने अपने सिस्टम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स को दुरुस्त करने के लिए Code Red घोषित कर दिया है. टेक की दुनिया में Code Red को सबसे गंभीर और अर्जेंट अलर्ट माना जाता है, जिसका मतलब है कि बाकी काम पीछे और सिस्टम सुधारना सबसे पहली प्राथमिकता.

क्या हुआ था नवंबर में और क्यों बजा Code Red अलर्ट
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ा आउटेज 12 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच करीब 24 घंटे तक चला और एक कैस्केडिंग सॉफ्टवेयर समस्या की वजह से पैदा हुआ. इस घटना ने Microsoft के इंजीनियरिंग सिस्टम के साथ-साथ संकट से निपटने के तरीके की कमजोरियों को भी सामने ला दिया. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह गड़बड़ी किसी साइबर अटैक या AI एजेंट्स की वजह से नहीं हुई थी, लेकिन इसका असर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत कई देशों की सरकारों, ट्रेडिंग फर्म्स और एयरलाइंस कम्युनिकेशन तक पहुंचा.

खास बात यह है कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब नवंबर में NSA, FAA और Apple से जुड़ी बड़ी आउटेज की खबरें भी चर्चा में थीं. इससे डिजिटल सिस्टम की मजबूती को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. इसी महीने की शुरुआत में Microsoft के CEO सत्या नडेला ने इस परेशानी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और बताया था कि जुलाई में आई एक अनडिटेक्टेड Windows स्केलेबिलिटी खराबी शायद इस घटना की बड़ी वजह रही.

क्या है Microsoft का Code Red प्लान?
M365 Core के प्रेसिडेंट जेसन हेंडरसन के मुताबिक, Code Red का सीधा मतलब है कि टीम के लिए यह सबसे हाई प्रायोरिटी का काम है. कंपनी के प्रवक्ता ने भी कहा है कि सर्विस बहाल होने के बाद काम खत्म नहीं होता, बल्कि टीमें चौबीसों घंटे काम करके सीख को लागू करती हैं.

इस Code Red के तहत Microsoft के अधिकारी पांच बड़े वर्कस्ट्रीम पर काम कर रहे हैं, जिनका फोकस लोड शेडिंग, जियोग्राफिक ट्रैफिक पार्टिशनिंग और तेज रिकवरी सिस्टम पर है. कंपनी ने आगे होने वाली ऐसी घटनाओं में एक घंटे के भीतर दुनियाभर में समस्या सुलझाने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा इंजीनियर्स को सिस्टम हेल्थ डेटा जल्दी समझने में मदद के लिए AI एजेंट्स तैनात करने की योजना भी है. हेंडरसन ने यह भी कहा कि वह अंडरलाइंग Microsoft 365 सेवाओं के लिए जिम्मेदार Substrate इंजीनियरिंग टीम के साथ रोजाना मीटिंग और साप्ताहिक रिव्यू करेंगे.

अंदरूनी मेमो के चौंकाने वाले खुलासे
लीक या रिपोर्ट हुए अंदरूनी मेमो से पता चलता है कि यह समस्या कितनी गंभीर थी. अधिकारियों ने इसे Exchange Online के इतिहास की सबसे बड़ी कस्टमर-इंपैक्टिंग घटनाओं में से एक माना, क्योंकि ग्राहक लंबे समय तक अपने ईमेल एक्सेस नहीं कर पाए.

रिपोर्ट में इसे Fog of War जैसी स्थिति बताया गया है. आउटेज के दौरान Microsoft के टॉप इंजीनियर्स ने 11 Teams चैट्स में 11,000 से ज्यादा मैसेज भेजे, लेकिन फिर भी वे फैसलों और अनुमानों की एक साफ तस्वीर नहीं बना पा रहे थे क्योंकि डायग्नोस्टिक डेटा अलग-अलग ट्रैकिंग सिस्टम में बिखरा हुआ था.

Copilot, Agents और Platform के EVP चार्ल्स लामाना ने कहा कि प्रभावित हिस्से में लगभग दस साल के बराबर स्वीकार्य फेलियर्स एक साथ देखने को मिले. वहीं जेसन हेंडरसन ने एक मेमो में लिखा कि सालों की मेहनत उस गुरुवार को बचाव के लिए काफी नहीं थी, और अर्जेंट पैच को दुनियाभर में पहुंचने में बहुत ज्यादा वक्त लगा. उन्होंने बताया कि एक हालिया घटना में जरूरी प्रोडक्शन फिक्स को पूरी दुनिया में फैलने में पांच से छह दिन लग गए, जबकि गंभीर सुरक्षा मामलों में पहचान से सुरक्षित तैनाती तक का सफर एक घंटे में पूरा होना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES