App

12 नवंबर को इस्तीफा और अब कंपनी का बड़ा यू-टर्न: Jensen Huang और Alice Huang की 'लव स्टोरी' में आया नया ट्विस्ट!

Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang और Alice Huang के अफेयर पर MegaSpeed ने तोड़ी चुप्पी. कंपनी ने कहा- Alice अगस्त 2025 में ही कंपनी छोड़ चुकी हैं. जानिए पूरा मामला.

12 नवंबर को इस्तीफा और अब कंपनी का बड़ा यू-टर्न: Jensen Huang और Alice Huang की 'लव स्टोरी' में आया नया ट्विस्ट!
Image Credit: Alice Huang के अफेयर पर MegaSpeed ने तोड़ी चुप्पी.

Nvidia के फाउंडर Jensen Huang की जिंदगी में इन दिनों किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम ड्रामा नहीं चल रहा है. जिस इंसान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में क्रांति ला दी, आज वो अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और एक सीक्रेट अफेयर की वजह से सुर्खियों में है. इस पूरे बवाल की वजह से उन्हें 12 नवंबर को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा तक देना पड़ा. अब इस हाई-प्रोफाइल अफेयर में एक और जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है. सिंगापुर की जिस कंपनी MegaSpeed से इस पूरे विवाद के तार जुड़ रहे थे, उसने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा बयान दिया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

MegaSpeed ने आखिर क्या सफाई दी

पिछले कुछ दिनों से हर तरफ यही चर्चा थी कि Jensen Huang का सिंगापुर बेस्ड कंपनी MegaSpeed की CEO Alice Huang के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप चल रहा है. लेकिन अब MegaSpeed ने सामने आकर इस कहानी का पूरा रुख ही बदल दिया है. कंपनी ने CNBC को भेजे एक ऑफिशियल ईमेल में साफ कर दिया है कि Alice Huang का अब उनकी कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है.

कंपनी के बयान के मुताबिक, Alice Huang 30 अगस्त 2025 को ही ऑफिशियल तौर पर MegaSpeed छोड़ चुकी हैं और फिलहाल कंपनी में किसी भी पद पर नहीं हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी साफ कर दिया कि वो Alice Huang के निजी और पर्सनल मामलों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती. इस एक बयान ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है जिनमें उन्हें कंपनी की मौजूदा बॉस बताया जा रहा था.

एक अफेयर जिसने छीन ली Jensen Huang की कुर्सी

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि Nvidia के फाउंडर और तत्कालीन CEO Jensen Huang का Alice Huang के साथ अफेयर चल रहा है. मामला यहीं नहीं रुका. रिपोर्ट्स सामने आने के बाद खुद Jensen Huang ने भी अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूल कर ली. टेक जगत के इतने बड़े दिग्गज की तरफ से इस तरह की बात सामने आना हर किसी के लिए शॉकिंग था.

इस विवाद का असर इतना गहरा था कि कंपनी की साख बचाने के लिए Jensen Huang को 12 नवंबर को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा. बताया जा रहा है कि उनके एक नहीं बल्कि कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की खबरें सामने आई थीं, जिनमें से एक उनकी ही कंपनी में काम करने वाली एक डायरेक्ट रिपोर्ट यानी जूनियर अधिकारी के साथ भी था.

प्यार के साथ-साथ जासूसी का भी तड़का

अगर आपको लग रहा है कि यह सिर्फ एक आम लव अफेयर या ऑफिस रोमांस का मामला है, तो आप गलत हैं. इस कहानी में नेशनल सिक्योरिटी और जासूसी का एंगल भी जुड़ा हुआ है. दिग्गज अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि Alice Huang असल में एक चीनी इंटेलिजेंस एसेट यानी चीन की जासूस हो सकती हैं.

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर भी चिंता जताई गई है कि Alice की कुछ चीनी कंपनियों में हिस्सेदारी है, जिनसे कथित तौर पर चीन की टेक कंपनी Huawei को फायदा पहुंचा है. चूंकि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से टेक वॉर चल रही है, इसलिए Nvidia के बॉस का ऐसी किसी महिला के साथ जुड़ा होना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था.

MegaSpeed ने शुरू की इंटरनल जांच

विवाद बढ़ता देख MegaSpeed ने खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए कमर कस ली है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वो अपने बिजनेस, सप्लाई चेन और ग्लोबल ऑपरेशंस को लेकर मीडिया में छप रही खबरों की गहराई से जांच करेगी. इसके लिए कंपनी ने बाहरी लीगल एक्सपर्ट्स यानी वकीलों की एक टीम को हायर किया है जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी.

कंपनी का कहना है कि मीडिया में जो भी बातें कही जा रही हैं, उनके पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है. MegaSpeed ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि उनका ग्लोबल ऑपरेशन और सप्लाई चेन कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह से नियमों के मुताबिक काम करता है. कंपनी का दावा है कि वो अमेरिका के एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों और जिन देशों में उनका कारोबार है, वहां के लोकल कानूनों का पूरी तरह पालन करती है.

आखिर क्या काम करती है MegaSpeed?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आखिर यह MegaSpeed कंपनी करती क्या है और इसका Nvidia से क्या कनेक्शन है. दरअसल, MegaSpeed खुद को Nvidia के कंप्यूटिंग पावर क्लाउड बिजनेस का एक कोर बिजनेस पार्टनर बताती है. आसान भाषा में समझें तो यह कंपनी ग्राहकों को Nvidia के खास GPU यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट की कंप्यूटिंग पावर किराए पर देती है. आज के समय में AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए इन चिप्स की भारी डिमांड है.

सिंगापुर के अलावा इस कंपनी के ऑफिस इंडोनेशिया में भी हैं. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब MegaSpeed पर सवाल उठे हैं. इससे पहले भी अमेरिकी सरकार और मीडिया की नजर इस कंपनी पर रही है. शक यह था कि इस कंपनी के जरिए जो हाई-टेक चिप्स सप्लाई किए जा रहे हैं, उन्हें चोरी-छिपे चीन के ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है. अमेरिका ने चीन को एडवांस चिप्स बेचने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More