SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

14 लाख से ज्यादा खोए फोन मिले: मन की बात में PM मोदी ने की संचार साथी और आईगॉट कर्मयोगी की चर्चा

मन की बात के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोए फोन वापस पाने और साइबर ठगी रोकने में संचार साथी पोर्टल की भूमिका का जिक्र किया, जिससे अब तक 14 लाख से ज्यादा फोन मिल चुके हैं और पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान रुका है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 29, 2026, 13:46 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:58 IST
Join

आज के समय फोन का खो जाना, बस एक मशीन के खो जाने जैसा नहीं है. इसके साथ हमारे यादें, जरूरी डाक्यूमेंट और प्राइवेट चैट भी चला जाता है. रविवार को मन की बात के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बड़ी परेशानी से राहत देने वाले संचार साथी प्लेटफॉर्म की बात की है. साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के नए हुनर सीखने के जज्बे की भी बहुत तारीफ की है.

आसानी से मिल जाता है अब फोन

प्रधानमंत्री ने यह भी समझाया कि ये ऐप कैसे काम करता है. उन्होंने कहा कि हर फोन की अपनी एक खास पहचान होती है, जिसे आईएमईआई नंबर कहा जाता है. पुलिस में रिपोर्ट करने के साथ ही संचार साथी पर ये नंबर और जरूरी जानकारी देकर फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है.

जैसे ही कोई चोर या ठग उसमें नया सिम डालकर नेटवर्क से जुड़ता है, पुलिस के लिए उसका पता लगाना आसान हो जाता है.

इस तरीके से अब तक 14 लाख से ज्यादा खोए फोन मिल चुके हैं और असली मालिकों को लौटाये जा चुके हैं. इस पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा बार लोग आ चुके हैं. करीब 3 करोड़ बार इसका ऐप भी डाउनलोड हुआ है.

एक कॉल की रिपोर्ट से दूसरों का बचाव

पीएम मोदी आगे कहते हैं कि संचार साथी का सिस्टम लोगों को एक-दूसरे की मदद करने का मौका भी देता है. मान लीजिए किसी ठग ने आपसे ओटीपी मांगा और आप समझ गए. आपने फोन काट दिया, लेकिन वही ठग किसी बुजुर्ग को फंसा सकता है.

ऐसे में संदिग्ध कॉल की जानकारी संचार साथी पर जरूर देनी चाहिए. पुणे के हिमांशु ने ऐसे 300 से ज्यादा नंबरों की शिकायत की है.

इससे एक साल में करीब 18 हजार कनेक्शन बंद कराने में मदद मिली. नेल्लोर के विवेक ने भी 900 से ज्यादा फ्रॉड नंबर का कंप्लेन साझा किए और करीब 17 हजार कनेक्शन कटवाने में योगदान दिया.

पांच हजार करोड़ के नुकसान से बचाव

संचार साथी से बैंक, पेमेंट ऐप, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ी हैं. समय रहते कदम उठाने से साइबर ठगी की कई कोशिशें नाकाम हुई हैं.

इस व्यवस्था से अब तक पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान रोका गया है. ये प्लेटफार्म 23 भाषाओं में मौजूद है और इसे चलाना बहुत आसान है.

पीएम मोदी ने अपील की कि लोग इसके बारे में दूसरों को भी बताएं. छोटी सावधानियां भी डिजिटल दुनिया को सुरक्षित रखती हैं.

सीखने का जज्बा

मन की बात में उन सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ हुई जो कुछ नया सीख रहे हैं. इनमें कई लोग 20 से 25 साल से सेवा में हैं. अपनी ड्यूटी निभाते हुए भी वे सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं.

इसके लिए वे आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल मंच का सहारा ले रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं.

लाखों कर्मचारी अलग-अलग विषयों की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. कोई नई टेक्नोलॉजी सीख रहा है तो कोई भारतीय सांकेतिक भाषा में हाथ आजमा रहा है.

रोज की सेवाओं में नया बदलाव

नई टेक्नोलॉजी से जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स हैं और 3.25 लाख से ज्यादा बार कोर्स पूरे किए जा चुके हैं. केंद्र के साथ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी भी इससे जुड़े हैं.

आशा बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सफाई कर्मचारी लोगों के रोज संपर्क में रहते हैं.

जब ये साथी कुछ नया सीखते हैं तो उसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलता है. ये मिशन नियम से आगे बढ़कर भूमिका के हिसाब से काम सिखाने पर जोर देता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES